योगी आदित्यनाथ की सरकार में 1981 बैच के आईएएस ऑफिसर राजीव कुमार अगले मुख्य सचिव बन सकते हैं.
वर्तमान में राजीव कुमार केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जहाजरानी मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात हैं. दिल्ली में मौजूद सूत्रों के हवाले से मिल रही खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री ऑफिस ने भी राजीव कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है.
हालांकि राजीव कुमार ने अपने नए रोल के बारे में कुछ भी कहने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है.
सूत्रों ने कहा कि सोमवार शाम को पीएमओ ने राजीव कुमार को समन किया था और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी से अवगत करा दिया गया है.
कहा जा रहा है कि इस बारे में एक या दो दिन में आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे. हालांकि यूपी सरकार के पर्सनल और अपॉइंटमेंट विभाग को इस बारे में कोई भी जानकारी अभी नहीं मिली है.
राजीव कुमार की छवि एक ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के तौर पर है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी में प्रचंड बहुमत के बाद ऐसे ऑफिसर की नियुक्ति करना चाहते हैं जो उनके चुनावी वादों को जल्द से जल्द अमली जामा पहना सके.
राजीव कुमार उत्तर प्रदेश के ही रहने वाले हैं और जून 2018 में रिटायर होने वाले हैं.
Related Posts
March 5, 2023 शातिर वाहन चोर पकड़ाया, चोरी किए दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में आ […]
February 4, 2022 मप्र व यूपी के पुलिस अधिकारियों की आहूत की गई वर्चुअल बॉर्डर मीटिंग
सागर : म.प्र. एवं उत्तरप्रदेश के पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने और […]
June 30, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 01जुलाई से प्रारंभ होगा ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव
ध्वजारोहण के साथ होगी ब्रह्मोत्सव की शुरुआत।
सातों दिन होंगे विभिन्न धार्मिक […]
April 9, 2021 उज्जैन में भी लागू हुआ लॉकडाउन, पर्व स्नान पर लगाई गई रोक
उज्जैन : कलेक्टर आशीष सिंह ने उज्जैन जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा के तहत कानून व्यवस्था […]
April 23, 2021 कोरोना महामारीं से निपटने के किए जा रहे सभी उपाय, संक्रमण की चेन तोड़ना जरूरी- सीएम
इंदौर : कोरोना का संक्रमण बीमारी नहीं महामारी है, जिसमें हम सबको साथ में मिलकर कार्य […]
April 5, 2024 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के सांस्कृतिक उत्सव ‘मंथन’ का रंगारंग आगाज
पाठ्यपुस्तकों से परे शिक्षा संपूर्णव्यक्तित्व का पोषण करती है : डॉ. डेविश जैन ।
गीत, […]
April 8, 2022 श्रीराम जन्मोत्सव में रामानुज शास्त्री के भजनों पर झूमें श्रद्धालु
इंदौर : दशहरा मैदान पर चल रहे नौ दिवसीय "सबके राम" श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान अयोध्या […]