इंदौर : कोरोना संक्रमण ने शनिवार को पौने पांच सौ का आंकड़ा पार कर लिया। ग्रोथ रेट भी बढ़कर 22 फीसदी के ऊपर पहुंच गया। उधर मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। ये आंकड़े बताते हैं कि हालात भयावह होते जा रहे हैं। अपने आपको बचाना है तो सेल्फ लॉकडाउन ही विकल्प रह गया है।
478 नए संक्रमित मिले।
शनिवार को लिए गए सैम्पलों के अनुपात में टेस्ट किए सैम्पलों को तादाद कम रही। 2731 सैम्पल जांच हेतु लिए गए थे पर जांच 2176 सैम्पल्स की ही हो पाई। इनमें से 1674 निगेटिव पाए गए, जबकि 478 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनका औसत 22 फीसदी से भी ज्यादा रहा जो बढ़ते खतरे की बानगी दे रहा है।
आज दिनांक तक की बात करें तो 290596 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 22607 पॉजिटिव पाए गए हैं।
7 और मरीजों ने तोड़ा दम।
शनिवार को 7 और मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें मिलाकर अब तक 545 मरीज कोरोना का निवाला बन गए हैं।
141 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग।
शनिवार को 141 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली और कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 17932 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 4130 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
March 12, 2021 हँसदास मठ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महाशिवरात्रि, हँसेश्वर महादेव का किया गया मनोहारी श्रृंगार
इंदौर : महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में गुरुवार को बड़ा गणपति पीलियाखाल के प्राचीन हंसदास […]
July 28, 2022 इंदौर जिले की चारों जनपदों पर बीजेपी का कब्जा
कांग्रेस को इंदौर जनपद में उपाध्यक्ष पद से करना पड़ा संतोष।
इंदौर : त्रिस्तरीय […]
April 16, 2021 नए संक्रमितों से ज्यादा किए गए डिस्चार्ज, 10 मौतों की पुष्टि…!
इंदौर : कोरोना संक्रमण में तेजी का दौर जारी है। गुरुवार को भी पौने सत्रह सौ से अधिक नए […]
June 30, 2025 ड्यूटी पर रहते मृत सैन्य जवान के घर पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा
शहीद के परिवार को भेंट की 50 हजार रुपए की राशि।
केंद्र व प्रदेश सरकार से शहीद के […]
April 19, 2024 पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर संपन्न हुआ मतदान
पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार कम हुआ मतदान।
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले […]
April 25, 2020 इंदौर में कोरोना से अब तक 56 मौतें, 56 नए मरीजों की पुष्टि इंदौर : कोरोना संक्रमण का सिलसिला फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है।हालांकि 80 फीसदी से ज्यादा […]
June 8, 2022 बैंक गबन कांड के आरोपी विनय कुमार ओझा को मिली जमानत
बैतूल : बैंक आफ महाराष्ट्र के चर्चित गबन कांड के आरोपी तत्कालीन सहायक प्रबंधक विनय […]