इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण का खौफ अब लोगों के दिमाग से निकलता जा रहा है या कहें की कोरोना के प्रति लोग लापरवाह होते जा रहे हैं। यही कारण है की कोरोना के मामलों में कमीं नहीं आ रही है। शनिवार को भी पौने पांच सौ से ज्यादा मामले सामने आए । मृत्यु का आंकड़ा तो शायद प्रशासन ने तय कर रखा है कि 7 ही बताना है। शनिवार को भी इतनी ही मौतों की पुष्टि की गई है।
16 फीसदी से ज्यादा पाए गए संक्रमित।
शनिवार को टेस्टिंग के अनुपात में 16 फीसदी मामले संक्रमित पाए गए। 1700 सैम्पल जांच हेतु लिए गए थे, 2823 सैम्पलों की जांच की गई। 2329 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 477 सैम्पलों में संक्रमण की पुष्टि की गई।
आज दिनांक तक कुल 312127 सैम्पलों की जांच की गई है। 25928 सैम्पल संक्रमित पाए गए हैं।
592 की अब तक हो चुकी है मौत।
शानिवार को भी 7 मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 592 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
122 किए गए डिस्चार्ज।
शनिवार को 122 मरीजों को कोविड अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 20 हजार 870 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। 4466 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
March 20, 2022 कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी समारोह समिति में माखीजा अध्यक्ष व देवांग सचिव नियुक्त
इंदौर : बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह में आयोजित होने […]
September 9, 2020 कोरोना का कहर जारी, 11फीसदी से ज्यादा रहा ग्रोथ रेट इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो शासन- प्रशासन के भी हाथ- […]
November 6, 2022 सेना में स्थापित हो इनफॉर्मेशन वार फेअर कमांड – मेजर पुनिया
विश्व संवाद केंद्र के सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में कई वक्ताओं ने रखे विचार
इंदौर: विश्व […]
March 25, 2022 जुआ खेलते पकड़ाए 19 आरोपी, ताश के पत्ते व लाखों रुपए नकद बरामद
इंदौर : जुआ खेलने वालो के विरुद्ध क्रायम ब्रांच इंदौर की बडी कार्रवाई में 19 आरोपी पकड़े […]
March 7, 2023 डॉ. दिव्या गुप्ता राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य मनोनीत
इंदौर: बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग […]
April 22, 2021 पति का इंदौर में कोरोना संक्रमण से निधन, चीन से वीडियो कॉलिंग के जरिए पत्नी व बेटे ने दी अंतिम विदाई
इंदौर : चीन के रहने वाले युवक की इंदौर में कोरोना से मौत हो गई। मुखाग्नि देने के लिए […]
April 8, 2020 इंदौर में एक ही दिन में मिले 40 कोरोना पॉजिटिव, मृतक भी बढ़कर हुए 21…! इंदौर : टोटल लॉक डाउन के बावजूद कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो […]