इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण के कम होने से आम लोग राहत का अनुभव कर रहे हैं, हालांकि संक्रमित मरीज अभी भी मिल रहे हैं लेकिन उनकी तादाद कम हो चली है। एक समय 23 फीसदी तक जा पहुंचा ग्रोथ रेट शुक्रवार को घटकर 5 फीसदी तक आ गया। इस दिन 5 हजार से अधिक सैम्पलों की टेस्टिंग की गई,जो एक रिकॉर्ड है। उधर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी 33 हजार के पार पहुंच गया।
271 नए मरीज मिले।
शुक्रवार को 1398 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। पेंडिंग मिलाकर 5477 सैम्पलों की जांच की गई। 5189 सैम्पल निगेटिव पाए गए। केवल 271 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 371796 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 33054 अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं।
6 मरीजों ने तोड़ा दम।
शुक्रवार को 6 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 674 मरीजों की जिंदगी कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गई है।
125 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को कोविड अस्पतालों से 125 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर आज दिनांक तक कुल 28901 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।
Related Posts
October 18, 2023 वचन पत्र के वादे पूरे करने के लिए भ्रष्टाचार खत्म कर जुटाएंगे राजस्व
इंदौर में कांग्रेस का वचन पत्र जारी कर बोले पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सपरा और पूर्व […]
July 19, 2025 त्रिपुरा से आए दल ने आईडीए की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों का लिया जायजा
इंदौर : शहरी विकास विभाग, त्रिपुरा के संयुक्त संचालक मिहिर कान्ति गोप (आई.ए.एस.) के […]
May 24, 2022 तैराकी शिविर का सांसद राजमणि पटेल ने किया शुभारंभ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. एवं साकेत क्लब ट्रस्ट द्वारा मीडियाकर्मियों के बच्चों […]
January 30, 2023 पंडित भीमसेन जोशी जन्मशताब्दी समापन समारोह की ‘पूर्णाहुति’ इंदौर में होगी
4 और 5 फरवरी को देश के शीर्षस्थ कलाकार देंगे प्रस्तुति।
देवी अहिल्या विवि के खंडवा […]
August 23, 2023 आईडीए अध्यक्ष चावड़ा का अवैध कॉलोनियों के रहवासियों ने किया घेराव
प्रदर्शन के साथ आईडीए के खिलाफ की नारेबाजी।
वैधता में बाधक योजना क्रमांक 171 व अन्य […]
September 30, 2021 इंदौर व धार में नकली गुटका फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ से अधिक का माल जब्त, 6 गिरफ्तार
इंदौर : नकली गुटखा, पान मसाला बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
February 23, 2022 यूपी में चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के लिए हो रहा मतदान
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ जिलों की 59 सीटों के […]