इंदौर : प्रवासी भारतीय दिवस पर ग्रीन बेल्ट में लगी एलईडी लाइट्स चोरी करने वाले बदमाश पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपियों से चोरी गई एलईडी लाइट बरामद की गई है।
दरअसल, थाना खजराना पर दिनांक 11/01/ 2023 को फरियादी ने रिपोर्ट की थी कि प्रवासी भारतीय दिवस के चलते उसके द्वारा एमआर 10 पर ग्रीन बेल्ट में एलईडी लाइट लगाई थी जिन्हें कोई अज्ञात बदमाश चोरी करके ले गया है। इस मामले में थाना खजराना पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्रीन बेल्ट से एलईडी लाइट चोरी करने वाले आरोपी रोबोट चौराहा सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास बैठे हैं। इसपर पुलिस टीम द्वारा तुरंत आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी से चोरी गई एलईडी लाइट जब्त की गई।
पकड़े गए आरोपियों के नाम
(1) फक्का उर्फ भादर खजराना इंदौर, (2) सलमान खान खजराना इंदौर और (3) रफीक खान खजराना इंदौर होना बताए गए।
खजराना पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
August 7, 2021 टोक्यो ओलिम्पिक : भारत के नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास,भाला फेंक में जीता गोल्ड मैडल
टोक्यो ओलिम्पिक : जो उम्मीद भाला फेंक में नीरज चोपड़ा से लगाई जा रही थीं, उनपर खरा उतरते […]
May 31, 2021 सेवा कार्य के तहत मोघे- मूलचंदानी ने भोजन के पैकेट किए वितरित
इंदौर : बीजेपी के "सेवा ही संगठन-2" अभियान के तहत एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार […]
January 24, 2024 राज्यस्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता में मनीषा जोशी को मिला तृतीय स्थान
इंदौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मतदाता […]
June 25, 2024 सानंद के मंच पर बाल नाट्य का मंचन 30 जून को
इन्दौर : सानंद न्यास के फुलोरा उपक्रम के तहत आगामी दि. 30 जून 2024, रविवार को प्रसिद्ध […]
February 13, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विजयालक्ष्मी साधौ का फूंका पुतला
इंदौर : कांग्रेस नेत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ द्वारा देश में इंदौर शहर को स्वच्छता में […]
April 16, 2022 पश्चिम क्षेत्र में भी पुलिस व आरएएफ का फ्लैग मार्च
इंदौर : त्योहारों व पर्वों के चलते इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो व शहर […]
October 8, 2024 सिद्धपीठ माना जाता है इंदौर का बिजासन माता मंदिर
इंदौर : शारदीय नवरात्रि में हर श्रद्धालु के दिल - दिमाग में माता भक्ति का सुरूर छाया […]