इंदौर : राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य शीर्ष नेता ऐसे बयान देते हैं जो चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन राष्ट्रों में सराहे जाते हैं।वहां के मीडिया की सुर्खियां बनते हैं पर हमारी सेना के मनोबल को तोड़ते हैं। ये बात बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए कही।
दुश्मन देशों में हीरो, अपने देश में जीरो।
विजयवर्गीय ने पुलवामा हमले का उदाहरण देते हुए बताया कि कांग्रेस के नेताओं ने हमले को लेकर अपनी ही सेना पर सवाल उठाए थे जबकि पाकिस्तान ने अपनी संसद में इसे कौम के लिए गर्व का सबब बताया था। कांग्रेस के नेता मोदी विरोध में इतने अंधे हो गए हैं कि वे देश विरोधी वक्तव्य देने लगे है। उनके बयान चीन, पाकिस्तान में तो सराहे जाते हैं पर देश में वो जीरों हैं।
धारा 370 हटाने से कश्मीर में आया बदलाव।
विजयवर्गीय ने कहा कि जम्मू- कश्मीर से धारा 370 हटाने से बड़ा बदलाव आया है। पहले वहां तिरंगा फहराने के लिए सेना की सुरक्षा की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब कोई भी वहां तिरंगा फहरा सकता है। हाल ही में देशविरोधी बयान देने पर महबूबा मुफ्ती की पार्टी के ही लोगों ने उनका विरोध किया। यही नहीं उनकी पार्टी के दफ्तर पर भी तिरंगा फहराया गया। ये बड़ा सकारात्मक बदलाव धारा 370 हटाने के बाद आया है। कांग्रेस के नेता धारा 370 की वापसी का समर्थन कर क्या हासिल करना चाहते हैं, समझ से परे है।
Related Posts
July 1, 2025 धर्मवीर मीना ने संभाला पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार
मुंबई : मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीना ने मंगलवार (01 जुलाई, 2025) को पश्चिम […]
November 5, 2021 दिवाली पर रोशनी से जगमगाई ऐतिहासिक इमारतें, महालक्ष्मी मन्दिरों में दर्शन- पूजन के लिए लगी लम्बी कतारें
इंदौर : दीपावली के मौके पर शहर की ऐतिहासिक इमारतों पर आकर्षक रोशनाई की गई थी। इसी के […]
May 20, 2021 ब्लैक फंगस की पहचान और इलाज के लिए चलाएंगे अभियान, 31 मई तक कोरोना पर पूरीतरह काबू पाने का है लक्ष्य- शिवराज
इंदौर : मध्यप्रदेश में इंदौर संभाग कोरोना को काबू में करनेवाला पहला सम्भाग बनने जा रहा […]
October 12, 2023 नशा करना हो तो ईश्वर भक्ति का, देश भक्ति का करें : विजयवर्गीय
युवाओं के बीच पहुंचे विजयवर्गीय।
बोले- बड़े सपने देखे, जीवन में ऊंचाइयां हासिल करें, […]
January 30, 2024 हनी ट्रैप मामले में एसआईटी पेश नहीं कर पाई जवाब
पेन ड्राइव व सीडी होने को लेकर कमलनाथ पर जांच में सहयोग नहीं करने की कोर्ट को दी […]
May 10, 2020 कोमा में चले गए अजीत जोगी, हालत बेहद चिंताजनक रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कोमा में चले जाने […]
April 20, 2025 शादी के बंधन में बंधी अरविंद केजरीवाल की बेटी
पंजाब के सीएम भगवंत मान सहित चुनिंदा मेहमान विवाह समारोह में हुए शामिल।
नई दिल्ली : […]