इंदौर : कोरोना संक्रमण पर इंदौर जिले में काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। बीते कुछ दिनों से संक्रमित मामलों में लगातार कमीं दर्ज की जा रही है। कभी 23 फीसदी तक पहुंचने वाला ग्रोथ रेट अब घटकर ढाई फीसदी से भी कम रह गया है। डेथ रेट में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है।रविवार को कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई वहीं पहली बार डिस्चार्ज होनेवाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों से ज्यादा रही।
76 नए संक्रमित मरीज मिले।
रविवार को 971 सैम्पल लिए गए। 3457 सैम्पलों की टेस्ट की गई। 3366 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 76 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 11 रिपीट पॉजिटिव मिले। आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 410428 सैम्पलों की जांच की गई। 34195 पॉजिटिव पाए गए।इनमें से 90 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।
89 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 89 मरीज कोरोना पर विजय पाने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर 31111 मरीज अब तक कोरोना संक्रमण से निजात पा चुके हैं। 2402 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
August 30, 2021 पीएम मोदी ने मन की बात में की इंदौर की स्वच्छता की तारीफ
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व […]
August 16, 2023 स्टेट प्रेस क्लब ने अभिनव कला समाज में किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने अभिनव कला समाज़ में 77 वा स्वतन्त्रता दिवस उमंग और […]
November 20, 2024 महाकाल मंदिर में दर्शन करने में समस्या आए तो ऑनलाइन करें शिकायत
टोल फ्री नंबर किया गया जारी।
उज्जैन : महाकाल मंदिर प्रशासन ने देशभर से आने वाले […]
May 27, 2020 शिवराज मन्त्रिमण्डल का अगले सप्ताह हो सकता है विस्तार..28 नाम लगभग तय..? भोपाल : शिवराज मंत्रिमंडल के अगले सप्ताह होने वाले विस्तार की तैयारी अंतिम दौर में है। […]
October 20, 2019 विजन के मामले में प्रदेश के पूर्ववर्ती सीएम से बेहतर हैं कमलनाथ..! (कीर्ति राणा)
इंदौर : कांग्रेस सरकार की मैग्नीफिसेंट एमपी समिट में अरबपतियों का आगमन […]
September 23, 2020 साढ़े चार सौ से ज्यादा मिले नए कोरोना संक्रमित, 7 ने गंवाई जान इंदौर : जिले में कोरोना का संक्रमण जिस तेजी के साथ पैर पसार रहा है, वह हैरत में डालने […]
September 26, 2021 समाज में आई नैतिक गिरावट से रूबरू कराता नाटक ‘अंत हाजिर हो’
इंदौर : सारी गालियां मां, बहन या बेटी पर आ कर ही क्यूं दम लेती है। ये गालियां नहीं […]