इंदौर : दीपावली के मद्देनजर बाजारों में उमड़ रही भारी भीड़ और मास्क पहनने में बरती जा रही लापरवाही कोरोना संक्रमण को दुबारा न्योता दे रही है। पहले उपचुनाव के चलते अपने स्वार्थ के लिए नेताओं ने रैलियों में हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी कर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई, अब लोग खुद लापरवाह हो गए हैं। नतीजा जिसकी आशंका थी, वही हो रहा है। कोरोना एक बार फिर पलटवार करने की तैयारी में है। बीते 6 दिनों से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार के बाद सोमवार को भी नए संक्रमित मरीजों की संख्या सौ के ऊपर रही। ग्रोथ रेट भी 2 से बढ़कर 6 फीसदी तक पहुंच गया है।
117 नए संक्रमित मिले।
सोमवार को 877 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन सहित कुल 2024 सैम्पलों की जांच की गई। 1893 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 117 की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। 11 रिपीट पॉजिटिव रहे जबकि 3 खारिज किए गए।आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 432764 सैम्पलों की अब तक टेस्टिंग की गई है। 34842 संक्रमित पाए गए हैं।
2 और मरीजों की मौत, सात सौ के करीब पहुंचा आंकड़ा।
सोमवार को कोरोना संक्रमित 2 और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर कोरोना से इंदौर जिले में मौतों का आंकड़ा 699 तक पहुंच गया है।
42 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 42 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनके साथ अब तक कुल 32436 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 1707 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
December 26, 2022 आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का पर्व
विशेष प्रार्थना सभाओं के साथ गाए गए कैरोल गीत।
रेड चर्च सहित सभी गिरजाघरों में की गई […]
June 7, 2025 अगली पीढ़ी को बेहतर वातावरण देने के लिए पर्यावरण के प्रति सजग होना होगा : सीएम यादव
विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा का एक ही दिन पर होना, बताता है कि भारतीय संस्कृति में […]
August 13, 2021 खाली जमीन से बरामद हुआ नरकंकाल, पुलिस कर रही जांच पड़ताल
इंदौर : एरोड्रम थान क्षेत्र में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के […]
April 5, 2022 गोरक्षनाथ मन्दिर हमले का आरोपी पुलिस रिमांड पर,जाकिर नाइक से था प्रभावित
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने […]
January 11, 2024 नेताजी सुभाष मंच के चुनाव में सत्यनारायण पटेल संयोजक, मदन परमालिया अध्यक्ष चुने गए
इन्दौर : 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा' का नारा देने वाले देश के महान […]
August 29, 2023 शहर के विकास को दिशा देने का कार्य इंदौर के मीडिया ने किया है : सत्यनारायण पटेल
श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट ने किया मीडियाकर्मियों का सम्मान।
इंदौर : सकारात्मक […]
January 7, 2022 कर्जे से परेशान महिला ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया मामले का खुलासा
इंदौर : पुलिस थाना हीरानगर नें कुछ ही घंटो में नकली अपहरण का किया पर्दाफाश कर दिया कर्ज […]