भोपाल : प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के दौरान बीजेपी और कॉन्ग्रेस नेताओं में जमकर शब्द बाण चलाए गए। कई बार एक – दूसरे के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। लेकिन रिजल्ट आने के बाद राजनीतिक सौजन्यता के नजारे भी देखने को मिले।
बुधवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज से मिलकर उन्हें जीत की बधाई दी।
बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने सीएम शिवराज से मिलकर उन्हें जीत की बधाई देने के साथ विश्वास दिलाया है कि प्रदेश के विकास में विपक्ष का उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा।
उपचुनाव में कांग्रेस की हार पर कमलनाथ ने कहा कि पार्टी नेताओं की बैठक बुलाकर वे परिणामों और हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।
मप्र देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनें यही हमारा संकल्प।
उधर सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने उनसे सौजन्य भेंट करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। वे उन्हें धन्यवाद देते हैं।हम सब मिलकर पूरे समर्पण व सामर्थ्य के साथ प्रदेश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए काम करेंगे। मप्र देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनें, यही हमारा संकल्प है।
Related Posts
May 28, 2022 चर्चित क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के पुत्र आर्यन को क्लीन चिट
मुंबई : मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कोर्ट से […]
August 1, 2023 विहिप की बैठक में आगामी 6 माह की कार्ययोजना पर की गई चर्चा
सितंबर माह में बजरंग दल निकलेगा शौर्य जागरण यात्रा।
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद की […]
September 7, 2022 अभिव्यक्ति की आजादी के सबसे खराब दौर में राहुल बारपुते याद आते हैं – गर्ग
इंदौर : आज की पत्रकारिता में वो तेवर नजर नहीं आते जो स्व. राहुल बारपुते की पत्रकारिता […]
December 29, 2022 खजराना मंदिर मार्ग पर दुकानदारों के अतिक्रमण हटाए
दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले के विरूद्ध रिमूव्हल की […]
July 19, 2020 कोरोना के लक्षण, सावधानी, बचाव और परामर्श…! *डॉ. नीलेश डेहरिया*
*कोरोना के लिए घर पर आवश्यक चिकित्सा किट:--
1. […]
October 15, 2021 पेट्रोल- डीजल में केमिकल ईंधन की मिलावट के अवैध धंधे का पर्दाफाश, पेट्रोल पंप व फैक्टरी सील
इंदौर : माफिया विरोधी आभियान के तहत इंदौर पुलिस ने नकली पेट्रोल व डीजल बेचकर आम जनता को […]
June 9, 2023 शहीदों के बलिदान से जुड़े तीन पुरातन पेड़ों को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग
एमवायएच, रेसीडेंसी कोठी और संवाद नगर में स्थित हैं यह 200 वर्ष से भी पुराने […]