इंदौर : कोरोना संक्रमण के
प्रकोप में सतत तेजी आ रही है।मंगलवार 24 नवम्बर को भी संक्रमित मामलों की तादाद 5 सौ के ऊपर रही। याने बीते चार दिनों में ही 22 सौ से ज्यादा संक्रमित मरीज बढ़ गए हैं। तीन दिन से ग्रोथ रेट 10 फीसदी के आसपास था, जो बढ़कर अब 11 फीसदी के ऊपर चला गया है। मंगलवार को 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई। ये हालात वाकई चिंता में डालने वाले हैं।
582 नए संक्रमित मरीज मिले।
मंगलवार को 3239 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 4925 सैम्पल्स की जांच की गई। 4295 निगेटिव पाए गए। 582 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 48 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो 483228 सैम्पलों की जांच की गई। 39394 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 89 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
5 और मरीजों ने तोड़ा दम।
मंगलवार को 5 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 743 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
84 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
मंगलवार को 86 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे। इसी के साथ अब तक कुल 35007 मरीज कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई जीतने में सफल रहे हैं। 3644 मरीजों का इलाज कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
October 8, 2023 आध्यात्मिक पर्यटन पर ‘सविष्कार’ मालवा ने किया संगोष्ठी का आयोजन
इन्दौर : उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से उज्जैन इनक्यूबेशन सेंटर में सविष्कार […]
September 20, 2022 बस्ती के बच्चों के लिए चलित मस्ती की पाठशाला का लोकार्पण
मनोरंजक शिक्षण सामग्री एवं खिलौनों से लैस मोबाइल वैन,अब पहुंचेगी वंचित वर्ग के बच्चों […]
July 31, 2018 पत्रकारों की श्रद्धनिधि बढ़ी भोपाल: प्रदेश सरकार ने पत्रकारों की श्रद्धनिधि बढ़ाकर 7000 रु.कर दी है
आयुसीमा भी 62 […]
November 21, 2023 लो कॉस्ट पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की जरूरत
आर्किटेक्ट इंजीनियर्स की राष्ट्रीय कार्यशाला में वक्ताओं ने रखे विचार।
धरती के बढ़ते […]
October 6, 2024 अच्छी नींद, अच्छे स्वास्थ्य को लेकर आयोजित हुई वॉकेथान
विश्व निद्रा दिवस पर वॉकेथान के जरिए नींद से जुड़ी परेशानियों को लेकर फैलाई गई […]
May 3, 2017 जूम डेवलपर्स के मालिक विजय चौधरी गिरफ्तार, 966 करोड़ की हेराफेरी का आरोप नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जूम डेवलपर्स के मालिक विजय चौधरी को गिरफ्तार कर […]
February 21, 2023 संबल में पंजीकृत हितग्राही भी ले सकेंगे आयुष्यमान भारत योजना का लाभ
इंदौर : मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत भवन संनिर्माण […]