इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने इंदौर शहरी क्षेत्र में पाए गए नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मद्देनजर शुक्रवार को दो नये कंटेनमेंट एरिया घोषित किए हैं। इन कंटेनमेंट एरिया के लिए अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को इंसीडेंट कमांडर बनाया गया है। जिन घरों में पॉजिटिव के केस पाये गये हैं, उन घरों को एपीसेंटर घोषित किया गया है।
इस बारे में जारी आदेश के अनुसार साउथ तुकोगंज (इन्द्रप्रस्थ टॉवर के पीछे) और खातीवाला टेंक (सिंधी कॉलोनी के सामने) को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
आवागमन रहेगा प्रतिबंधित।
संक्रमण की रोकथाम हेतु कंटेनमेंट एरिया में आवागमन पूरीतरह प्रतिबंधित रहेगा। इस एरिया में अंदर आना एवं बाहर जाना भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा। कंटेनमेंट एरिया में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए दलों का गठन भी किया गया है। समस्त दल कोरोना वायरस संदिग्ध केस की मानिटरिंग प्रतिदिन करेंगे, एवं कोरोना संक्रमण के संभावित लक्षण जैसे बुखार, खांसी, गले में दर्द एवं श्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर वरिष्ठों को सूचना देना सुनिश्चित करेंगे। कोविड-19 के सस्पेक्टेड केस की मानिटरिंग करेंगे। पॉजिटिव मरीजों के परिजन, निकट संपर्क को कोरेंटाइन कराना, उनका फॉलोअप लेना आदि कार्य भी दलों द्वारा किया जाएगा।
Related Posts
January 20, 2022 सुराणा गांव में तीन गुंडों को किया जिलाबदर, अवैध निर्माण किए ध्वस्त
इंदौर : रतलाम जिले के गांव सुराणा में एक समुदाय के गुंडा तत्वों की प्रताड़ना से तंग आकर […]
March 15, 2017 होली गिफ्ट: आज से बैंक खातों से पैसे निकालने की लिमिट खत्म
नई दिल्ली।होली पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देशवासियों को शानदार तोहफा दिया है। आज […]
April 26, 2018 धोनी – रायडू के सामने काम नहीं आयी एबी डिविलियर्स – डी कोक की पारी चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने बुधवार की रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा 206 सेट के कड़े […]
June 10, 2020 बीजेपी ने साजिश रचकर गिराई कमलनाथ सरकार, शिवराज की ने खुद की है स्वीकारोक्ति- पटवारी इंदौर : मुख्यमंत्रीे शिवराज सिंह ने इंदौर में इस सच्चाई को खुद बयां कर दिया कि कांग्रेस […]
November 12, 2022 पुलिस कमिश्नर ने ली जनरल परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का लिया जायजा
पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा साप्ताहिक जनरल परेड में पहुंच, लिया पुलिस के अनुशासन और […]
December 30, 2023 ज्ञान के साथ सेवा का भाव उसे अलंकृत बना देता है..
सेवा के क्षेत्र में भी इंदौर अग्रणी - शंकराचार्य
56वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन […]
September 29, 2021 बच्चों के बीच पहुंची तुकोगंज पुलिस, गुड़ टच, बेड टच के बारे में दी जानकारी
इंदौर : पुलिस द्वारा महिला और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए […]