इंदौर : कोरोना संक्रमण के आंकड़े अब 4 सौ से साढ़े 4 सौ के बीच सामने आ रहे हैं। सोमवार को टेस्टिंग के अनुपात में 9 फीसदी से कम मामले संक्रमित पाए गए। इससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि आनेवाले दिनों में कोरोना संक्रमण का प्रकोप और कम हो सकता है।हालांकि संक्रमण से होनेवाली मौतों पर लगाम नहीं लग पा रही है।
419 नए संक्रमित मरीज पाए गए।
सोमवार 14 दिसम्बर को 2309 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4772 सैम्पलों की जांच की गई। 4325 निगेटिव पाए गए। 419 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 22 रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 6 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो 582815 सैम्पलों की जांच की गई है। 49518 संक्रमित पाए गए। हालांकि करीब 88 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों की साँसों ने छोड़ा साथ।
सोमवार को 4 और मरीजों की सांसें कोरोना ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अबतक 818 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं।
388 मरीजों ने संक्रमण से पाई मुक्ति।
सोमवार को नए संक्रमित और डिस्चार्ज होने वाले मरीजों का अंतर बेहद कम रहा। 419 नए संक्रमित मिले तो 388 मरीज कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। इसी के साथ अब तक कुल 44261 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब हो चुके हैं। 4439 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
December 11, 2022 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होगा अखिल भारतीय वेद महोत्सव
अ.भा. वेद महोत्सव में चारों वेदों के दर्शन एवं पूजन के साथ यज्ञ कुंड एवं पात्रों की […]
June 14, 2021 रोजगार, शिक्षा व खेलों में विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण का होगा विशेष इंतजाम
इंदौर : नगर निगम के प्रभारी आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि कलेक्टर इंदौर द्वारा […]
March 20, 2017 अब एक हुए आइडिया और वोडाफोन, बनेंगे देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी नई दिल्ली।टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद कंपनियों के बीच ग्राहकों को […]
July 26, 2022 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता ने ईडी के बोर्ड पर पोती कालिख, पुलिस ने कर दी धुनाई
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी को दूसरी बार पूछताछ के लिए तलब […]
March 13, 2025 बातों के बताशे वाला बजट, जनहित सफाचट : कमलनाथ
वित्त मंत्री ने पिछले बजट में की गई किसी घोषणा का हिसाब नहीं दिया।
किसान, महिलाओं और […]
August 8, 2024 वायनाड के भूस्खलन प्रभावितों की मदद का रिलायंस फाउंडेशन ने उठाया बीड़ा
वायनाड : रिलायंस फाउंडेशन केरल के वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों की मदद को आगे आया है। […]
July 27, 2021 तीसरी लहर को लेकर स्थिति साफ होने तक नहीं करवाए जाएंगे निकाय चुनाव, निर्वाचन आयोग का हाईकोर्ट में जवाब
भोपाल : फ़िलहाल मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव नहीं होंगे।विशेषज्ञों की सलाह और […]