इंदौर : इंदौर में नामी कम्पनियों के नाम पर नकली गुटखे का संग्रह एवं विक्रय करने वाले आरोपी को दोषी पाते हुए कोर्ट ने 6 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई। लगभग सात साल पहले केस दर्ज किया गया था।
जिला अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख ने बताया कि खाद्य अधिकारी जिला इंदौर के प्रकरण क्रमांक 6037/2013 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम में निर्णय पारित करते हुए स्पेशल मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पाटीदार की अदालत ने आरोपी खूबचन्द्र पिता आसुदामल पागारानी उम्र 47 साल निवासी 17, साधु वासवानी नगर इंदौर को धारा 59 के तहत 6 माह का कठोर कारावास व 10,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया।
अर्थदण्ड की राशि अदा न किए जाने पर 1 माह का अतिरिक्त कारावास भुगते जाने का भी आदेश दिया गया। इसके अलावा धारा 51, 52 एवं 58 में भी 10,000-10,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। शासन की ओर से पैरवी अमित गोयल एडीपीओ द्वारा की गई।
Related Posts
September 2, 2024 देश को खाद्यान्न संकट से उबारने और सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए शास्त्री जी ने दिया था जय जवान, जय किसान का नारा
इंदौर : लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के पूर्व निदेशक संजीव चोपड़ा ने […]
August 3, 2025 यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के बाद निकली राख में हानिकारक तत्व नहीं
मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया दावा।
इंदौर : पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का […]
March 6, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी : दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
09 मार्च को दुबई में भारत से होगा खिताबी मुकाबला।
लाहौर : रचिन रविंद्र (108) और केन […]
January 14, 2022 मप्र में 31जनवरी तक बंद रहेंगे निजी व सरकारी स्कूल, सीएम शिवराज ने जारी किए निर्देश
भोपाल : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मप्र में 15 से 31 जनवरी तक पहली से 12 वी तक […]
May 11, 2020 चलित कियोस्क से वेतन निकाल सकेंगे बिना एटीएम कार्ड धारक निगम कर्मचारी इंदौर : नगर निगम के लगभग 1354 सफाई मित्र एवं 400 से अधिक अन्य विभागों के कर्मचारी ऐसे […]
April 18, 2024 आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
दर्शन, पूजन के लिए मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता।
कई स्थानों से निकली […]
February 8, 2022 आजीवन सहयोग निधि के लिए बीजेपी इंदौर नगर को 10 करोड़ का लक्ष्य
इंदौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर प्रदेश सरकार के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के […]