इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने राशन माफिया के साथ सांठगांठ, राशन की दुकानों में अनियमितता पाई जाने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने पर इंदौर के प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक आरसी मीणा को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा पेश किए गए प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने अपने प्रतिवेदन में बताया है कि आरसी मीणा द्वारा सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती जाती है। पदस्थ दिनांक से ही उनका कार्य संतोषजनक नहीं रहा है। उनके द्वारा बीते 2 माह में 6 उचित मूल्य की दुकानें बिना जांच के बहाल कर दी गई। यह बहाली अपर कलेक्टर खाद्य व कलेक्टर के संज्ञान में लाए बिना की गई। मीणा की राशन माफिया के साथ सांठगांठ भी प्रतीत होती है। इस आधार पर उनका निलंबन किया गया है। उनका मुख्यालय कलेक्टर अलीराजपुर तय किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Related Posts
March 1, 2021 बीजेपी के इंदौर नगर निगम के चुनाव प्रभारी बनाए गए सांसद लालवानी
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी पर बीजेपी प्रदेश नेतृत्व का भरोसा बरकरार है। यही कारण है कि […]
September 23, 2019 हनी ट्रैप मामले के फरियादी निगम इंजीनियर हरभजन सिंह निलंबित इंदौर : बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले के फरियादी निगम इंजीनियर हरभजन सिंह को अंततः निलंबित […]
November 22, 2018 मनमोहन पर बरसे रविशंकर इंदौर: मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को अब सिर्फ 6 दिन शेष हैं। प्रचार का दौर भी […]
December 11, 2022 रीवा – सीधी को जोड़ने वाली मोहनिया टनल का केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया लोकार्पण
सीधी : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की सबसे लंबी सुरंग का […]
December 17, 2021 एक ही दिन में तीन महिलाओं के साथ पर्स लूटने की घटनाओं से मचा हड़कंप, बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस
इंदौर : पुलिस कमिश्नरी शहर में भले ही लागू हो गई हो, गुंडे- बदमाशों पर इसका कोई असर […]
August 15, 2023 अभिनेता सनी देओल ने महू के इन्फेंट्री संग्रहालय में किया ध्वजारोहण
इन्फेंट्री संग्रहालय में ध्वजारोहण का मौका मिलना सम्मान की बात , बोले सनी देओल।
अपनी […]
March 24, 2025 हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ही होगा जैन समाज के मामलों का निराकरण
हाई कोर्ट ने खारिज किया कुटुंब न्यायालय का आदेश।
इंदौर : अल्पसंख्यक जैन समाज पर भी […]