इंदौर : शनिवार से कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी गई है। टीकाकरण अभियान का आगाज हो गया है। इस बीच कोरोना संक्रमण के सिमटने का सिलसिला जारी है। शनिवार को केवल सवा फीसदी के करीब नए संक्रमित मामले सामने आए। वहीं डिस्चार्ज होने वालों की कहीं ज्यादा रही।
43 नए संक्रमित मामले आए सामने।
शनिवार 16 जनवरी को 938 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 3833 सैम्पल टेस्ट किए गए। 3780 निगेटिव पाए गए। 43 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपीट पॉजिटिव 14 निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 732814 सैम्पल टेस्ट किए गए। 57012 पॉजिटिव आए। इनमें से 95 फीसदी से अधिक ठीक हो चुके हैं।
71 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
शनिवार को 71 मरीज कोरोना पर विजय पाकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर कुल 54527 अब तक डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। 1567 मरीजों का फिलहाल उपचार चल रहा है।
1 मरीज की हुई मौत।
कोरोना से जिंदगी गंवाने वालों की संख्या में भी कमीं आई है। शनिवार को सिर्फ 1 मरीज की मौत हुई। इसे मिलाकर अब तक कुल 918 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Related Posts
July 27, 2021 पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के नए पीआरओ मीणा ने संभाला पदभार
इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के नए जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने मंगलवार को […]
July 21, 2022 नगर निगम चुनावों में बीजेपी को लगा जोर का झटका, सात नगर निगम हाथ से फिसले
भोपाल: एमपी में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 16 नगर निगमों में मेयर पद के चुनाव […]
October 5, 2020 25 करोड़ लोगों तक पहुंचाई जाएगी कोरोना की वैक्सीन- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को संडे संवाद […]
September 10, 2021 इंदौर पुलिस के कोविड केअर सेंटर का एडीजी वेलफेयर ने किया अवलोकन, इंतजामों पर जताई खुशी
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इंदौर आगमन के दौरान पुलिस कर्मियों की […]
February 14, 2025 जिस विवि के टॉपर रहे, उसी विवि में कुलगुरु का दायित्व संभाला
अपने गांव जाकर जैविक खेती करने लग गए थे, अब पत्रकारिता की पौध तैयार करेंगे।
🔺कीर्ति […]
June 8, 2021 असल जिंदगी में सुपर हीरो सोनू सूद, इंदौर में लगवाएंगे ऑक्सीजन प्लांट
इंदौर : फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जिंदगी में किसी सुपर हीरो […]
October 14, 2022 जोड़ों में दर्द बना रहे, चलने – फिरने में दिक्कत हो तो यह गठिया के लक्षण – डॉ. पांडे
इंदौर : आर्थराइटिस याने गठिया रोग से अधिकांश लोगों का उम्र के साथ सामना होता है। इसे […]