राजगढ़ : खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे राजगढ़ के परिवार की जीप को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप में सवार 4 पुरुष, 2 महिला और 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
ये हादसा राजस्थान के टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में घटित हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी, एसडीएम, एएसपी और एसएचओ समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हादसे में 4 घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। स्थानीय पुलिस ने सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए।
एमपी के राजगढ़ का रहने वाला है परिवार।
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर का परिवार खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहा था। जो करीब 9:30 पर मंदिर से रवाना हुआ। परिवार के सभी सदस्य एक बड़ी जीप में सवार थे, जिसे पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जिनके आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Related Posts
May 27, 2021 निजी अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर महिला पटवारी की मौत
इंदौर : विजय नगर थाना क्षेत्र के राजश्री अपोलो अस्पताल की तीसरी मंजिल से एक महिला […]
December 24, 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा प्रभु ईसा मसीह का अवतरण दिवस
रेड चर्च सहित सभी कैथोलिक चर्चों में होगी विशेष प्रार्थना सभाएं।
इंदौर : ईसाई समाज […]
December 22, 2021 कोरोना से एक और मौत, नए वेरिएंट की दस्तक और बढ़ते संक्रमण से बढ़ा तीसरी लहर का खतरा..!
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर का खतरा इंदौर शहर में मंडराने लगा है। कोरोना संक्रमित मरीज […]
July 26, 2019 अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए श्रमणशील होना जरूरी इंदौर: रेसकोर्स रोड स्थित मोहता भवन में चल रहे चातुर्मासिक अनुष्ठान के तहत पूण्य कलश तप […]
August 6, 2020 डेढ़ सौ के ऊपर पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, 3 मरीजों की मौत इंदौर : पूरीतरह अनलॉक हुए शहर में कोरोना संक्रमण शेयर बाजार की तरह ऊपर- नीचे जा रहा है। […]
July 21, 2022 दिग्विजय सिंह का दावा,आगामी विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतेगी कांग्रेस
इंदौर : मप्र में हाल ही में हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस […]
May 21, 2020 दिगम्बर जैन समाज ने पुलिसकर्मियों को किया होमियोपैथी दवाई का वितरण इंदौर : कोरोना से बचाव के लिए आयुर्वेदिक और होमियोपैथी जैसी चिकित्सा पद्धतियां कारगर […]