ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओ को सुना और हाथो-हाथ किया निराकरण।
उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर वितरित किए।
इंदौर : पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने शुक्रवार को महू विधानसभा क्षेत्र के सिमरोल व चोरल क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओ को सुना और मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। उन्होंने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर भी वितरित किए।
मंत्री ऊषा ठाकुर ने सिमरोल व चोरल में पहुंचकर जन-जन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका निराकरण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। चोरल के अंतर्गत पंचायत में पेयजल की समस्या का निराकरण करते हुए चार हेण्डपम्प लगाने के निर्देश दिए।
मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में तेज गति से विकास किया जा रहा है। क्षेत्र को आदर्श बनाया जाएगा। जनपद पंचायत महू को इंदौर जिले की सबसे स्वच्छ जनपद बनाए जाने के प्रयास भी होंगे। महू विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांवों के संपूर्ण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Related Posts
December 9, 2020 बन्द के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
इंदौर : किसान संगठनों का बन्द का आह्वान इंदौर में तो बेअसर रहा लेकिन कांग्रेस ने बन्द […]
May 4, 2022 हैप्पीनेस को लेकर रविवार को होगा कार्यक्रम
एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन और आइएमए के सहयोग से मप्र सरकार के आनंद मंत्रालय […]
July 12, 2020 कोरोना संक्रमण ने पकडी रफ्तार, टेस्टिंग में आई सुस्ती, 24 सौ सैम्पल हुए पेंडिंग इंदौर: अनलॉक हुए इंदौर शहर में दिए गए दिशा- निर्देश की अनदेखी और सावधानी नहीं बरतने का […]
March 24, 2021 अभियोजन अधिकारियों के लिए आयोजित की गई ऑनलाइन नेशनल कॉन्फ्रेंस
इंदौर : सी.ए.पी.टी. (सेन्ट्रल एकेडमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग), भोपाल में 23 मार्च को […]
August 14, 2021 धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी को किशनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
इन्दौर : थाना किशनगंज को धोखाधडी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता […]
November 23, 2019 महाराष्ट्र में बड़ा उलटफेर, बीजेपी ने एनसीपी में सेंध लगाकर बनाई सरकार मुम्बई : राजनीति में रातों रात कैसे उलटफेर हो सकता है, महाराष्ट्र इसका सबसे बड़ा उदाहरण […]
November 6, 2024 रीवा – इंदौर – रीवा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
इंदौर से 07 नवंबर को दोपहर एक बजे रवाना होगी।
दोनों दिशाओं में एक - एक फेरा लगाएगी […]