नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन में हिंसा के बाद ट्विटर ने 550 से ज्यादा अकाउंट सस्पेंड कर दिए हैं। गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी, जिसमें हिंसा के साथ जबरदस्त उपद्रव हुआ था। ट्विटर प्रवक्ता के हवाले से जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने उन ट्वीट्स को फ्लैग भी किया है, जिन्होंने ट्विटर की नीतियों का उल्लंघन किया है। ट्विटर प्रवक्ता ने कहा, हमने उन लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं, जो हमारी सेवाओं के जरिए हिंसा, गालियां और धमकियां देते हैं। इन लोगों के ट्वीट्स के जरिए ऑफलाइन हिंसा फैलने की आशंका रहती है। जो हमारे ट्रेंड्स नियमों के खिलाफ है।
सोशल मीडिया के प्रवक्ता ने ANI से कहा कि तकनीक के प्रयोग और मानवीय समीक्षा के आधार पर हमने बड़े पैमाने पर काम किया और सैकड़ों अकाउंट्स और ट्वीट्स के खिलाफ एक्शन लिया है, जो ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करते हैं। 550 अकाउंट्स को सस्पेंड किया गया है, जो स्पैम के तौर पर प्लेटफॉर्म का गलत उपयोग कर रहे थे। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने उन ट्वीट्स को लेवल किया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं। ट्विटर प्रवक्ता ने कहा कि हम स्थिति पर लगातार निगाह रखे हुए हैं और सतर्क हैं। अगर किसी को भी प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह का कुछ संदिग्ध और नियमों के खिलाफ दिखता है, तो उसे रिपोर्ट करें।
Related Posts
January 11, 2017 इंदौर में आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, सहकारी बैंक के मुख्यालय सहित चार स्थानों पर जाँच इंदौर. नोटबंदी के बाद को - ऑपरेटिव बैंक पर आरबीआई की नजर है। दरअसल देश भर में पुराने […]
June 18, 2016 7th पे कमीशनः सिफारिशों से 30% ज्यादा बढ़ेगी सैलरी? 15 दिन कैबिनेट करेगी फैसला नई दिल्ली. केंद्र सरकार के 30 लाख से ज्यादा इम्प्लॉइज की सैलरी में 18 से 30 फीसदी तक की […]
April 25, 2021 भोपाल में तैयार की गई आइसोलेशन स्पेशल एक्सप्रेस, बिना लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा इस कोविड केअर सेंटर में
भोपाल : कोविड मरीजों के लिए आइसोलेशन स्पेशल एक्सप्रेस तैयार की गई है। प्लेटफार्म नंबर 6 […]
July 22, 2023 मोबाइल लूट की वारदातें करने वाले दो बदमाश धराए
इंदौर : मोबाइल फोन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश पुलिस थाना […]
November 8, 2023 झूठी कांग्रेस, झूठी गारंटियां देकर करती है लोगों के साथ ठगी..
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की।
झूठ की सरकार चलाती है […]
December 15, 2018 सुरीले गीतों से सजी सुरीली उड़ान। संस्था सुरीली उड़ान के बैनर तले सदाबहार गीतों से सजी महफ़िल ' तू छुपी है कहाँ'' प्रीतमलाल […]
September 29, 2023 हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए जवाहर टेकरी खदान में विसर्जित की गई श्री गणेश की मूर्तियां
इंदौर : गुरुवार को समूचे शहर में 100 से अधिक स्थानों पर गणेश मूर्तियों को एकत्रित करने […]