मुंबई : इंदौर नगर निगम के कतिपय कर्मचारियों द्वारा निराश्रित बुजुर्गों को शिप्रा नदी के किनारे छोड़ने की देशभर में आलोचना हो रही है। फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने भी बुजुर्गों के साथ किए गए बर्ताव पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि वे इनके रहने खाने की व्यवस्था करना चाहते हैं। सोनू सूद ने इंदौर वासियों से आह्वान किया है की वे भी इस मामले में हाथ बंटाने आगे आएं। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर इस मामले पर मप्र सरकार से सवाल किया है।
फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने वीडियो जारी कर कहा है कि वे इन बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था करना चाहता हूं।उन्होंने लोगों से आग्रह किया की वे अपने बुजुर्गों का ख्याल रखें।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर साधा निशाना।
इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मप्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा है कि मध्य प्रदेश की एक घटना मानवता पर कलंक है। सरकार और प्रशासन को इन बेसहारा लोगों के लिए समुचित इंतजाम करना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी कहा है कि सीएम ने अधिकारियों पर कार्रवाई कर ली है। अब इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
Related Posts
July 31, 2022 इंदौर के तीन छात्र देव, यश और अरिन एनडीए के लिए चयनित
इंदौर : रक्षा सेनाओं में शामिल होकर देश सेवा के लिए जीवन समर्पित करने का जज्बा इंदौर व […]
January 24, 2024 राज्यस्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता में मनीषा जोशी को मिला तृतीय स्थान
इंदौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मतदाता […]
October 18, 2024 222 करोड़ रुपए की लागत के चार फ्लाईओवर्स का सीएम ने किया लोकार्पण
विकास को नई गति देकर विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा - जनता की सभी परेशानियां होंगी […]
May 19, 2023 लहरी अंकल की कार्टूनशाला 25 मई से
ख्यात कार्टूनिस्ट इस्माइल लहरी देंगे प्रशिक्षण।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब द्वारा […]
November 28, 2021 कोरोना के नए म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता, सीएम शिवराज ने जरूरी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के दिए निर्देश, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे स्कूल
भोपाल : दक्षिण अफ़्रीका में कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट मिलने और प्रतिबन्ध हटाने के बाद […]
August 15, 2023 संकल्पों से दृढ़ होकर छीनी हमने आजादी थी..
“हर घर तिरंगा”
संकल्पों से दृढ़ होकर,छीनी हमने आज़ादी थी।जिसे पाने के लिए उमड़ी,भारत […]
December 13, 2022 मेहमान नवाजी की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
शहर की साजसज्जा से लेकर खाने के मेनू तक पर किया गया गहन विचार मंथन।
इंदौर : शहर में […]