इंदौर : चिड़ियाघर की सैर करने के लिए अब खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। अब 25 रुपए शुल्क देकर वे बैटरी कार के जरिए चिड़ियाघर का भ्रमण कर सकेंगे। शनिवार को सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने बैटरी कार की सौगात का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बैटरी कार में बैठकर चिड़ियाघर में घूमने का भी लुत्फ उठाया। फिलहाल 3 बैटरी चलित कारें संचालित होंगी। सांसद लालवानी और अन्य अतिथियों ने इस मौके पर पक्षी विहार का भी शुभारंभ किया। दो करोड़ की लागत से स्थापित इस पक्षी विहार में 40 से ज्यादा प्रजातियों के 400 पक्षियों को निहारा जा सकेगा। हैदराबाद की फर्म 7 वर्ष तक इसकी देखरेख करेगी। इसके लिए भी 25 रुपए का शुल्क अलग से निर्धारित किया गया है।
नगर निगम प्रशासन ने ये भी तय किया है कि चिड़ियाघर अब पूर्व की तरह रविवार को भी खुला रहेगा। सोमवार को इसे बंद रखा जाएगा।
Related Posts
January 29, 2025 इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग कम कर आंखों को दे आराम
इन्दौर डिविजनल ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसायटी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर नेत्र पर जनजागरूकता […]
August 19, 2023 अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को मौत के घाट उतारने वाला सिक्योरिटी गार्ड, उसका बेटा व भतीजा गिरफ्तार
कुत्ता घुमाने की बात पर हुए विवाद में की थी फायरिंग।
इंदौर : खजराना क्षेत्र की […]
December 11, 2024 ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते स्कूलों के समय में किया गया बदलाव
अब सुबह 09 बजे से होगा नर्सरी से 08 वी कक्षा तक के स्कूलों का संचालन।
प्रभारी […]
January 20, 2020 लक्ष्मीबाई केलकर स्मृति व्याख्यानमाला 25 जनवरी से इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति की इंदौर शाखा द्वारा दो दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन […]
June 19, 2021 रजिस्ट्रार वर्मा सहित छह जिला व सत्र न्यायाधीश हाई कोर्ट जज बनाए गए
इंदौर : हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा सहित छह जिला […]
June 25, 2024 बीजेपी नेता मोनू कल्याणे के हत्यारे भोपाल से पकड़े गए
इंदौर लाकर की जा रही पूछताछ।
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पिस्टल बरामद।
पुलिस […]
December 25, 2021 11 साल पुराने मामले में अदालत ने पीड़ित को 8 लाख 76 हजार रुपए हर्जाना देने के आईडीए को दिए आदेश
इंदौर : आईडीए की 11 साल पुरानी लापरवाही पर कोर्ट ने ₹8,76,883 हर्जाने का भुगतान पीड़ित […]