टीकाकरण के पश्चात नहीं हुई किसी प्रकार की समस्या: संभागायुक्त डॉ. शर्मा
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा और जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने शनिवार को महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) में कोविड-19 का टीका लगवाया। इस दौरान संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने टीकाकरण के दौरान नर्स द्वारा कोविड वैक्सीन के संबंध में दी गई सावधानी रखने की हिदायत को धैर्य पूर्वक सुना। उन्होंने बताया की टीकाकरण के पश्चात उनका स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। और किसी भी प्रकार की समस्या या साइड इफ़ेक्ट नहीं हुए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने इस दौरान जिले के नागरिकों से अपील की है की वे भी कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान मे शामिल होकर कोरोना को हराने में सहयोग प्रदान करें। संभागायुक्त और कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शनिवार को एमवायएच में कोविड-19 का टीका लगवाया। इस तरह शनिवार को कुल 4116 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने कोविड का टीका लगवाया।
उल्लेखनीय है कि जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण में हेल्थ वर्करों को टीका लगाने के बाद अब दूसरे चरण मे फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा है।
Related Posts
April 7, 2021 दिल्ली तक पहुंची ऑटो चालक की बर्बर पिटाई की गूंज, राहुल गांधी ने ट्वीट कर घटना को बताया शर्मनाक
इंदौर : परदेशीपुरा पुलिस थाने के दो जवानों द्वारा मास्क को लेकर ऑटो चालक की बर्बर पिटाई […]
April 18, 2025 ऑपरेशन के बाद दिव्यांग से सक्षम बनें बच्चे पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
नीमा ट्रस्ट और आरोग्य भारती के बैनर तले रविवार, 20 अप्रैल को लता मंगेशकर सभागृह में […]
February 12, 2019 अपराध और अपराधियों के प्रति रहेगी जीरो टॉलरेंस की नीति- एसएसपी रुचि इंदौर: प्रदेश सरकार द्वारा एसएसपी के पद पर इंदौर में पदस्थ की गई रुचि वर्धन मिश्र ने […]
August 21, 2021 एक ही दिन कायम रह पाई शून्य कोरोना संक्रमण की खुशी, फिर मिला नया संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण के शून्य पर पहुंचने की खुशी एक ही दिन कायम रह पाई। शुक्रवार 20 […]
January 14, 2024 स्ट्रीट डॉग के काटने से बच्चे की मौत पर सीएम यादव ने जताया दुःख
बच्चे के परिजनों को चार लाख की आर्थिक सहायता और ऐसी घटनाओं की रोकथाम के अधिकारियों को […]
July 6, 2024 कांग्रेसजनों ने सत्यनारायण पटेल का किया अभिनंदन
गांधी परिवार ने मुझ पर जो विश्वास जताया उस पर मैं खरा उतरा हूँ - पटेल ।
इन्दौर : […]
February 3, 2024 मासूम बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की सजा
इंदौर : पांच वर्ष की बालिका के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को अदालत ने 20 वर्ष के […]