इंदौर : रविवार शाम शहर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। साले अपने जीजा को घर पर ले गए।वहां उसकी खातिरदारी की। बाद में मोतीतबेला चौराहे पर लेकर आए और चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है। मृतक समीर पिता आरिफ खान निवासी देवास बताया गया है। वह कुछ माह पूर्व आरोपी अब्दुल अयाज और अब्दुल वकार की बहन को भगाकर ले गया था और उससे शादी रचा ली थी, तभी से दोनों उससे रंजिश रखने लगे थे।सीएसपी जूनी इंदौर ने बताया कि वारदात शाम 6 बजे घटित हुई। आरोपियों ने समीर के पेट व सीने पर चाकू से वार किए और फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल समीर को एमवायएच भिजवाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हत्या का प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
Related Posts
October 20, 2024 बारिश के बावजूद जत्रा में पहुंचे हजारों इंदौरी
जमकर की खरीददारी, स्वादिष्ट मराठी व्यंजनों का उठाया लुत्फ।
महाराष्ट्र की पारंपरिक […]
March 8, 2025 महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं अन्य देशों के साथ भारत के विभिन्न राज्यों की 54 महिला पहलवान […]
July 27, 2020 कोरोना संक्रमण में तेजी बरकरार, ग्रोथ रेट 9 फीसदी से ऊपर.. इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी जिले में बरकरार है। रविवार को भी संक्रमित मामलों की […]
October 27, 2020 नेहा और रीता के सुरीले गायन से सजा ‘ठुमरी का ठाठ’
इंदौर : शहर के प्रतिष्ठित पंचम निषाद संगीत संस्थान और दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक […]
March 27, 2022 शॉर्ट फिल्म मेकिंग स्पर्धा में अथर्व शर्मा की फ़िल्म ‘गुड जॉब मैन’ को मिला प्रथम पुरस्कार
`गुड जॉब मैन', द केपमैन' विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट फ़िल्में घोषित।
प्रेस्टीज […]
April 20, 2025 चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी को कांग्रेस ने बताया राजनीतिक दबाव में की गई कार्रवाई
पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग।
इंदौर : बीजेपी नेता […]
July 30, 2022 प्रेमावतारी संत थे श्री नाना महाराज तराणेकर
स्नेहा शिनखेडे : इंदौर, परमपूजनीय श्री नाना महाराज तराणेकर की कर्मभूमि होने के कारण देश […]