भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा बैठक के बाद नाइट कर्फ्यू पर निर्णय मंगलवार तक टाल दिया है।
भोपाल और इंदौर के साथ प्रदेश के अन्य शहरों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए सीएम शिवराज ने समीक्षा बैठक की।
इस दौरान प्रदेश भर में पाए जा रहे नए केसों को लेकर चर्चा की गई। सीएम शिवराज ने नए केस बढ़ने के कारणों के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की। हालांकि बैठक के बाद भी नाइट कर्फ्यू लगाने जैसा निर्णय नहीं लिया गया।
बैठक में शामिल चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दो दिन बाद पुनः समीक्षा बैठक करेंगे। फिलहाल नाइट कर्फ्यू का निर्णय नहीं लिया गया है।
मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार हर पहलू पर बारीकी से नजर रखे हुए है। दो दिन बाद होने वाली समीक्षा बैठक में भोपाल और इंदौर के साथ प्रदेश भर में बढ़ रहे कोरोना केस की समीक्षा की जाएगी।
रविवार को 429 नए केस आए।
प्रदेश में बीते पांच दिन से कोरोना के केस लगातार 400 से अधिक आ रहे हैं।। रविवार को भी 429 नए केस सामने आए।
कोरोना संक्रमित 3 मरीजों की मौत की पुष्टि भी हुई है। इंदौर में 2 और भोपाल में एक संक्रमित की मौत हुई।
अब प्रदेश में कोरोना एक्टिव केस 3606 हो गए हैं।
सबसे ज्यादा इंदौर में 1395 और भोपाल में 634 नए केस सामने आए हैं, जबकि जबलपुर में भी 138 सक्रिय मरीज हैं।
Related Posts
November 16, 2023 अपने वोट के जरिए काम करने वाले व्यक्ति को चुनें : पटेल
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 से कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने अपने […]
September 16, 2020 पूर्व की कमलनाथ सरकार ने जनता से किया धोखा, बीजेपी सरकार 37 लाख प्रदेश वासियों को देगी राशन इन्दौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का कहना है कि कांग्रेस के लिए […]
July 30, 2025 प्रेस्टीज इंदौर क्रिएटर कॉन्क्लेव 30 जुलाई को
इंदौर : प्रेस्टीज इंदौर क्रिएटर कॉन्क्लेव - 2025 का आयोजन बुधवार 30 जुलाई को पीआईएमआर […]
September 22, 2021 यश को मिला सुगम गायन स्पर्धा में सुयश, बच्चों के समूह में वैषवी पहले स्थान पर रही
इंदौर : राजेन्द्र नगर में चल रहे 10 दिवसीय गणपति उत्सव का समापन अभंग गायन के साथ हुआ । […]
May 10, 2017 बारातियों से भरी कार पर चढ़ा कंटेनर, दूल्हे समते 9 लोगों की मौत धार। जिले धामनोद क्षेत्र के गणपति घाट पर कंटेनर बारातियों की कार पर चढ़ गया। हादसे में […]
May 9, 2023 खरगोन में पुल से नदी में गिरी बस, 22 यात्रियों की मौत, 20 से अधिक घायल
डोंगरगांव से इंदौर आ रही थी बस।
दसंगा गांव के पास बोराड नदी पर बने पुल से नीचे जा […]
March 23, 2019 गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के जरिये फर्जीवाड़े का आरोप इंदौर: मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव ने ' गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड […]