मोरोद और नेहरुवन में बनेगी पानी की टंकी।
प्रधानमंत्री जल जीवन योजना के अंतर्गत मिलेगी सौगात।
नेहरुवन से मोरोद तक सड़क बनाने की भी घोषणा।
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने सोमवार को ग्राम मोरोद में 1 करोड़ 12 लाख रु की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का भूमिपूजन किया। इस योजना से करीब 525 से ज्यादा घरों में सीधे नल के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा। यहां की महिलाओं को अभी पानी दूर से लाना पड़ता है, ऐसे में टंकी के भूमिपूजन को वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ा गिफ्ट मानती है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में नल और हर नल में जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू किया है। हम प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं। इससे माताओं-बहनों को बड़ी राहत मिलेगी।
मोरोद के अलावा ग्राम नेहरुवन में भी 30 लाख रु की लागत से बनने वाली टंकी का भूमिपूजन सांसद शंकर लालवानी ने किया।
इस मौके पर जनपद सदस्य जसवंत बिलौनिया, पीयूष बिलौनिया और नितिन बिलौनिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, वरिष्ठ भाजपा नेता मधु वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर, भाजपा नेता रवि रावलिया समेत भाजपा से जुड़े वरिष्ठजन, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।
Related Posts
February 13, 2021 भारत दर्शन यात्रा में शहीद जागेश्वर के परिजनों का किया गया सम्मान
इंदौर : पूरे देश के वनवासी और आदिवासी अंचलों में एक लाख दस हजार एकल स्कूलों के माध्यम […]
December 1, 2020 डॉ. भरत साबू के डायबिटिक पेशंट में कोरोना पर केंद्रित शोध पत्र को मिला पहला पुरस्कार
इंदौर : किसी भी नई बीमारी के बारे में जितनी अधिक जानकारी होती है, मरीजों की जान बचाने […]
July 25, 2023 श्रवण के तीसरे सोमवार को साढ़े तीन लाख लोगों ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को लगभग 03 लाख 50 हज़ार […]
August 11, 2022 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में बरसते पानी में निकली तिरंगा यात्रा
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक विजयवर्गीय ने निकाली तिरंगा यात्रा।
महापौर […]
November 3, 2019 सोमवार को कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी बीजेपी इंदौर : सोमवार, 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे, जिले के सभी किसान व भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की […]
December 1, 2023 लाडली बहनाओं ने सारे कांटे निकाल दिए हैं..
बीजेपी की जीत के प्रति शुरू से थे आश्वस्त
एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए बोले […]
April 18, 2025 दिल्ली विमानतल पर विदेशी यात्रियों को अब अधिक शुल्क चुकाना होगा
नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों पर […]