बैतूल : बालाघाट से इंदौर आ रही निजी ट्रेवल्स की बस बैतूल- छिंदवाड़ा बॉर्डर पर मैनिखापा के पास पलटी खा गई। हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नागपुर और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्मा ट्रेवल्स की ये बस बालाघाट से रवाना होकर छिंदवाड़ा, बैतूल, भोपाल होते हुए इंदौर आ रही थी। उसी दौरान ये हादसा हो गया। हादसे में मृत महिला यात्रियों के नाम नंदिनी निवासी भोपाल व रुपाली निवासी बालाघाट बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही छिंदवाड़ा की लावाघोघरी थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए नागपुर व छिंदवाड़ा के अस्पतालों में भिजवाया। दोनों महिला यात्रियों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Related Posts
August 16, 2021 देवास कांग्रेस कार्यालय पर सज्जन वर्मा ने किया झंडावंदन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
देवास : स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर देवास स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस […]
September 17, 2022 कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित की अयोध्या यात्रा
वार्ड क्रमांक 10 के 600 यात्रियों के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए विधायक […]
September 18, 2020 एक दिन में चार सौ के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, अस्पतालों में महसूस हो रही बेड की कमीं इंदौर : कोरोना संक्रमण शहर में चार सौ का आंकड़ा पार करने को बेताब है। मरीजों की बढ़ती […]
March 19, 2022 ‘पांडेयजी छज्जे पर’ का विमोचन 20 मार्च को, ‘खामोशियों की गूंज’ पर भी होगी चर्चा
इन्दौर : संस्मय प्रकाशन द्वारा रविवार 20 मार्च को लालित्य ललित के व्यंग्य संग्रह […]
December 25, 2020 फ़रवरी अंत या मार्च में हो सकते हैं निकाय चुनाव- मोघे
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की बात मानें तो नगरीय निकायों के चुनाव […]
September 25, 2021 अज्ञान के अंधकार को भागवत के दीपक से दूर किया जा सकता है- स्वामी भास्करानंद
इंदौर : भागवत श्रद्धा और आस्था के साथ सुना जाने वाला ग्रंथ है। जन्म जन्मांतर के बंधनों […]
October 12, 2024 महेश्वर पहुंचकर सीएम मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन
जिस तलवार को कभी देवी अहिल्याबाई स्वयं धारण करती थीं उस तलवार का किया पूजन।
इंदौर : […]