इंदौर : कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। हर नया दिन संक्रमित मामलों में इजाफा लेकर आ रहा है। शुक्रवार को नए संक्रमित मामलों की संख्या करीब ढाई सौ तक पहुंच गई। ग्रोथ रेट भी 8 फीसदी से ज्यादा रही। एक मरीज की मौत भी कोरोना से दर्ज की गई।
247 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार 12 मार्च को 2994 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 3067 सैम्पल टेस्ट किए गए। 2779 निगेटिव पाए गए। 247 पॉजिटिव मिले। 41 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक की बात करें तो अब तक 861288 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें 61889 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि 96 फीसदी ठीक भी हो गए हैं।
196 किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 196 मरीजों ने कोरोना को हराने में सफलता पाई। इन्हें मिलाकर कुल 59370 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। 1578 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
1 और मरीज की मौत।
शुक्रवार को 1 और मरीज की मौत कोरोना से हो गई। इसे मिलाकर अब तक कुल 941 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
November 8, 2022 आई के सोसायटी के लीज निरस्तीकरण की अनुशंसा का विरोध शुरू
सामाजिक कार्यकर्ता मंजूर बेग ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करने की सरकार से की […]
March 12, 2021 बालाघाट से इंदौर आ रही बस छिंदवाड़ा के पास खाई पलटी, दो यात्रियों की मौत, 24 घायल
बैतूल : बालाघाट से इंदौर आ रही निजी ट्रेवल्स की बस बैतूल- छिंदवाड़ा बॉर्डर पर मैनिखापा […]
November 23, 2023 नकबजनी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी किए जेवरात व नकदी बरामद।
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर ने 24 घंटों में नकबजनी की […]
December 26, 2020 चुनावी आहट के साथ कम होने लगा कोरोना संक्रमण…? नए संक्रमित से ज्यादा हुए डिस्चार्ज
इंदौर : ये अजीब संयोग है कि चुनाव की आहट आते ही कोरोना के संक्रमण में कमीं आने लगती है। […]
December 2, 2018 ड्रोन के लिए अब लेना होगा लाइसेंस नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ड्रोन को लेकर नई पॉलिसी बनाई है। इसके तहत ड्रोन उड़ानें के […]
August 10, 2022 भारी बारिश से इंदौर के कई हिस्से जलमग्न, महापौर ने लिया हालात का जायजा
इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र में मंगलवार शाम हुई भारी बारिश से जल प्लावन की स्थिति […]
July 14, 2023 अभी तो बस शिवराज पर नाज़, माफ करो..
🟢 चुनावी चटखारे 🟢
(कीर्ति राणा)केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल आने का कार्यक्रम […]