इंदौर : सांकेतिक होलिका दहन की छूट मिलने के बाद इंदौर की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी सरकारी (शाही) होली का दहन रविवार शाम विधि विधान के साथ किया गया।
राजवाड़ा के अंदरूनी खुले परिसर में हुआ दहन।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस बार राजवाड़ा के सामने की बजाय पिछले हिस्से में मल्हारी मार्तण्ड मन्दिर के समीप स्थित अंदरूनी खुले परिसर में होलिका दहन किया गया। होलकर राज परिवार के वंशजों ने होलिका दहन किया। राज पुरोहित ने होलिका पूजन और दहन की परंपरा विधि विधान के साथ संपन्न कराई।इस दौरान राज परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सांसद शंकर लालवानी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आपको बता दें कि कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन समूह ने होलिका दहन सहित तमाम धार्मिक गतिविधियों के आयोजन पर रोक लगा दी थी। इसके चलते सैकड़ों बरस से चली आ रही सरकारी (शाही) होली के दहन की परंपरा के टूटने की आशंका पैदा हो गई थी। बाद में व्यापक विरोध को देखते हुए प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने छोटे स्तर पर सांकेतिक होलिका दहन की मंजूरी दे दी थी।
बहरहाल, सरकारी होलिका दहन की परंपरा कायम रहने पर लोगों ने खुशी जताने के साथ प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
May 13, 2020 कोरोना संक्रमण के मामलों में हुई बढ़ोतरी, 91 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि इंदौर : बीते तीन- चार दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। […]
November 3, 2023 लोगों की आत्मीयता और विश्वास बीजेपी की विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा : विजयवर्गीय
इन्दौर : विधानसभा क्षेत्र क्र 01में वार्ड नंबर 17 के न्यू रामनगर एवं बजरंगपुरा में रोड […]
December 11, 2019 जिलाबदर अवधि में शहर में घूम रहे आरोपी को 2 वर्ष का कठोर कारावास इंदौर : जिलाबदर की अवधि में शहर में ही घूमते पाए गए आरोपी को अदालत ने 2 वर्ष के कठोर […]
May 24, 2021 राजस्थान पुलिस ने कार से बरामद किए नकद साढ़े चार करोड़ रुपए, तीन आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर : डूंगरपुर जिला पुलिस रतनपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी के दौरान मोडीफाइड लक्जरी कार के […]
April 8, 2022 सीधी : पत्रकार व प्रदर्शनकारियों के कपड़े उतरवाने के मामले में थाना प्रभारी व एसआई लाइन अटैच
सीधी : ऊपर चित्र में अर्धनग्न खड़े दिखाई दे रहे ये लोग कोई चोर, डाकू, लुटेरे या कुख्यात […]
July 4, 2025 सिनेमा के लिए दीवानगी ही फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी दिला सकती है
फिल्म सिनेमेटोग्राफर अर्चना बोरहड़े ने छात्रों को सिखाई फिल्म एनालिसिस की […]
February 20, 2023 प्रबंधन के बदलते आयामों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 25 फरवरी से
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान में 25 और 26 फरवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन।
देश- […]