खंडवा : इंदौर नाका क्षेत्र के इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित आइल मिल में रविवार रात आग लग गई। मिल से आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने मिल मालिक को सूचना दी।
आग के दौरान टैंकर में ब्लास्ट।
जब तक मालिक मिल पहुंचता आग ने भीषण रूप ले लिया था। कुछ ही देर में आग ऑइल के टैंकर तक पहुंच गई. जिससे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। आग ने मिल के आधे हिस्से को चपेट में ले लिया था। सूचना मिलने पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। पानी के टैंकर देरी से पहुंचने पर मिल मालिक और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाइश देने के साथ वहां जुटी भीड़ को भी तीतर- बितर किया।आग के भयावह रूप लेते देख नगर- निगम के टैंकरों के साथ आसपास के इलाकों से भी अग्निशमन वाहन बुलवाए गए।
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी।
देर रात तक आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड जुटी रही। मौके पर नगर एसपी ललित गठरे सहित पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।रविवार सुबह आग पर काबू कर लिया गया। आग में करोड़ों का नुकसान होने की आशंका जताई गई है।
Related Posts
March 16, 2022 ऑनलाइन ठगी की शिकार आवेदिका को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाए 60 हजार रुपए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने पीड़िता के […]
April 7, 2023 एमबीए चायवाला संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज
इंदौर : एमबीए चाय वाले के खिलाफ लसूडिया थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की गई है। पुलिस ने […]
February 1, 2021 सोनू सूद की अपील पर निराश्रित बुजुर्गों के आश्रय के लिए 4 एकड़ जमीन देंगे संजय लुणावत
इंदौर : नगर निगम की अमानवीय हरकत की गूंज पूरे देश में सुनाई दी है। फ़िल्म अभिनेता सोनू […]
February 4, 2023 पंडित भीमसेन जोशी जन्मशताब्दी समापन समारोह की ‘पूर्णाहुति’ आज से
इन्दौर : संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, सानंद न्यास इंदौर, संगीताचार्य काणेबुवा […]
June 9, 2024 वामपंथी दलों का छोटा सा हिस्सा बनकर रह जाना इप्टा की बड़ी भूल थी
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के रूबरू कार्यक्रम में बोले इप्टा प्रमुख […]
October 23, 2022 कोहली की विराट पारी और पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को दिलाई जीत
आईसीसी टी - 20 विश्वकप में पाकिस्तान को 4 विकेट से दी मात, आखरी गेंद तक चला मैच का […]
February 23, 2020 1967 के युद्ध में भारत ने चीन को किया था पराजित, सरकार ने छिपाए थे तथ्य..! इंदौर : ( कीर्ति राणा) भारत और चीन के बीच 1962 में हुए युद्ध में भारत की पराजय के बारे […]