इंदौर : कोरोना के साए के बावजूद रंगों का पर्व होली उमंग और उत्साह से मनाया गया। सीएम शिवराज के ‘मेरी होली- मेरे घर’ की अपील को देखते हुए लोगों ने घर- परिवार और निकट परिचितों के साथ ही यह पर्व मनाया। सड़कों पर आवाजाही बहुत कम रही पर गली- मोहल्लों, कालोनियों और सोसायटियों में होली का उल्लास नजर आया। खासकर बच्चों और युवाओं ने जमकर रंगों की धमाल मचाई। बड़ों और उम्रदराज लोगों ने जरूर एहतियात बरता। उन्होंने रंगों का तिलक लगाकर होली की औपचारिकता निभाई।
गमी वाले घरों में निभाई रंग डालने की परंपरा।
जिन घरों में बीते एक वर्ष में कोई गमी हुई है, उनके निकटवर्ती रिश्तेदारों ने उन घरों में पहुंचकर शोक निवारण की कामना के साथ रंग डाला।
पुलिस का रहा माकूल इंतजाम।
प्रमुख मार्गों पर जगह- जगह पुलिस ने चेक पाइंट लगाए थे। हर आने जाने वाले को रोक कर घर से निकलने की वजह पूछी जा रही थी। शराब पीकर वाहन चला रहे लोगों पर पुलिस की खास नजर रही। हालांकि अधिकांश लोगों ने घर पर रहने में ही भलाई समझी।
Related Posts
February 25, 2024 संसाधनों का सतत प्रयोग समाज के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी : कुलपति डॉ. रेणु जैन
चेंजिंग बिजनेस पेराडाइम्स पर दो दिवसीय प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का हुआ […]
October 6, 2020 सेंट रैफल्स स्कूल प्रबंधन ने पालकों को दी बड़ी राहत, तीन माह की फीस की माफ
इंदौर : कोरोना काल में जहां कई स्कूल संचालक फ़ीस को लेकर पालकों पर लगातार दबाव बना रहे […]
February 26, 2020 शहर के मध्य क्षेत्र से प्रस्तावित मेट्रो रूट के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी, कारोबार बंद रख किया विरोध इंदौर : शहर के मध्य क्षेत्र से गुजरने वाले प्रस्तावित मेट्रो रूट का विरोध शुरू हो गया […]
June 29, 2021 इंदौर- उज्जैन दोहरीकरण सहित अन्य रेल प्रोजेक्ट्स के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत
इंदौर : इंदौर से जुड़े रेल प्रोजेक्ट्स के गति पकड़ने का रास्ता साफ हो गया है। सांसद शंकर […]
August 30, 2023 मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपी पकड़ाए
आरोपियों से लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त दो पहिया वाहन बरामद।
इंदौर : […]
April 1, 2021 मैरिज गार्डन एसोसिएशन ने शादियों में मेहमानों की संख्या बढाकर 250 करने की मांग की, मोघे को सौंपा ज्ञापन
इंदौर : मैरिज गार्डन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के […]
August 30, 2019 खड़ी कराई और जानलेवा हमले का आरोपी रासुका में निरुद्ध इंदौर : अवैध वसूली और खड़ी कराई में लिप्त कुख्यात बदमाश नरेंद्र वर्मा को पुलिस ने […]