इंदौर : शहर काँग्रेस के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा खुलासा फर्स्ट अखबार के कार्यालय में जबरन घुसकर की गई तोड़फोड और स्टाफ के साथ मारपीट की कड़ी निंदा की है।
प्रेस की आजादी पर किया जा रहा हमला।
बाकलीवाल ने कहा कि निगम अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा प्रेस की आजादी पर हमला किया जा रहा है। खुलासा फर्स्ट अखबार के शॉपिंग कॉम्पलेक्स कार्यालय में जबरन घुस कर की गई मारपीट एवं तोड़फोड़ सीधे प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है।
अखबार में निगमकर्मियों द्वारा की जा रही गुंडागर्दी के विरोध में लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही थी। इसी बौखलाहट में निगमकर्मियों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा आए दिन इंदौर की जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है,जबरन उनके चालान बनाए जा रहे हैं। व्यापारियों को डराया- धमकाया जा रहा है। पूरी तरह से डर का माहौल बनाया जा रहा है।बाकलीवाल ने कहा कि प्रेस एवं शहर की जनता के साथ किया जा रहा दुर्व्यवहार शीघ्र रोका चाहिए, अन्यथा शहर की जनता के हित मे काँग्रेस पार्टी पर सड़क की लड़ाई लड़ेगी।
Related Posts
November 15, 2018 आदर्श मतदान केंद्रों पर होंगे फीडिंग रूम और रैंप इंदौर: चुनाव आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुरूप इंदौर जिले में आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए […]
May 18, 2017 पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन, PM बोले- ये मेरी निजी क्षति केंद्र सरकार में पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का देहांत हो गया है. वह बुधवार रात तक […]
August 25, 2021 वैक्सीन जिंदगी का डोज है, यह कोरोना से बचने का कवच है- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया तो […]
February 13, 2021 ‘सायकिल चलाओ, कोरोना भगाओ’ के स्लोगन के साथ सायक्लोथान में 5 हजार प्रतिभागी करेंगे शिरकत
इंदौर : इंदौर साइकलिंग एसोसिएशन, परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में […]
May 23, 2022 कांग्रेस के करियर कार्निवाल में 500 बेरोजगार युवाओं ने कराया पंजीयन
इंदौर : जवलंतशील होती जा रही बेरोजगारी की समस्या से युवा वर्ग हलकान है। मध्यप्रदेश […]
January 18, 2021 बेहद मजबूत होगी राम मंदिर की नींव, हजारों वर्षों तक बरकरार रहेगा मन्दिर का भव्य स्वरूप- चंपत राय
इंदौर : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि अयोध्या में […]
August 12, 2021 रफी मोहम्मद शेख ने जीता मीडिया सीरीज सीजन – 2 बैडमिंटन स्पर्धा का खिताब, विजयवर्गीय ने किया पुरस्कार वितरण
इंदौर : डीएवीवी के खंडवा रोड स्थित जिम्नेशियम हॉल में आयोजित मीडिया सीरीज सीजन- 2 […]