मुम्बई : शेयर बाजार में सोमवार को आरंभिक कारोबार के दौरान भारी बिकवाली के दबाव में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 1400 अंकों से ज्यादा लुढ़ककर 48,112 पर आ गया। निफ्टी भी 450 अंक टूटकर 14,384 पर पहुंच गया।
सुबह 9.42 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 1,128.23 अंकों यानी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 48,463.09 पर कारोबार कर रहा था। इसके बाद सुबह 11.42 के आसपास सेंसेक्स 1587 अंकों की भारी गिरावट के साथ 48,004.95 पर पहुंच गया।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 190 अंकों की गिरावट के साथ 14,644.65 पर खुला। सुबह 11.42 के आसपास निफ्टी 491 अंकों की गिरावट के साथ 14343 पर पहुंच गया।
जानकार बताते हैं कि देश में कोरोना का कहर बढ़ने और उसकी रोकथाम के लिए किए गए उपायों से आर्थिक गतिविधियां चरमराने की आशंकाओं के चलते निवेशकों में नकारात्मक रुझान देखा जा रहा है। इसी कारण बिकवाली का दबाव शेयर बाजार पर नजर आ रहा है।
Related Posts
September 6, 2023 मप्र के चुनाव मैदान में परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की भी एंट्री
प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया।
इंदौर : मप्र […]
March 6, 2025 मुंबई में खुलेगा एलन मस्क की कंपनी ‘टेस्ला’ का शोरूम
मुंबई : दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla को अब भारत […]
March 8, 2021 कोरोना संक्रमण की रफ्तार बरकरार, 166 नए संक्रमित मिले
इंदौर : कोरोना संक्रमण में आई तेजी का सिलसिला अभी भी बरकरार है। रविवार 7 मार्च को भी […]
May 15, 2021 थमने लगा है कोरोना का तूफान, कम हो रहे नए संक्रमित, रिकवर होनेवालों की बढ़ी तादाद
इंदौर : मानव जाति के अस्तित्व पर मंडरा रहा कोरोना संक्रमण का तूफान अब थमता नजर आ रहा […]
April 7, 2020 कलेक्टर कार्यालय में स्थापित किया गया कोरोना कंट्रोल रूम इंदौर : कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के बारे में जिला प्रशासन को सूचना/ […]
May 22, 2022 इंदौर में पेट्रोल की दरें साढ़े दस और डीजल की कीमतें सवा सात रूपए घटी
इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के बाद कीमतों में […]
July 19, 2020 सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आईटी एक्ट की धारा 66A नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि आईटी एक्ट की धारा 66A को […]