इंदौर : मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर चल रही कथित गलत ख़बरों पर अब सरकार सख्ती बरतने जा रही है। सरकार का दावा है कि कोरोना से जुड़ी गलत गलत खबरें दिखाई जा रही हैं। अफवाह फैलाने वालों पर अब कार्रवाई होगी। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि तथ्यों को बिना परखे सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ प्रसारित करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
किसी भी खबर को सोशल मीडिया पर डालने से पहले तथ्यों को परखना जरूरी है। यदि कोई भी व्यक्ति कोरोना महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर गलत तरीके से न्यूज़ प्रसारित करेगा और पैनिक क्रिएट करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी और रेमडेसिविर इंजेक्शन न मिलने से हो रही मौत को लेकर सोशल मीडिया पर डाली जा रही पोस्ट पर सरकार को ऐतराज है। उसका मानना है कि इनमें अधिकांश खबरें बिना तथ्यों को जाने- परखें डाल दी जाती हैं जिससे लोगों में डर फैल रहा है। अतः ऐसी खबरें प्रसारित करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री विश्वास सारंग का ये भी कहना है कि भोपाल में कोरोना कर्फ्यू आम लोगों से चर्चा के बाद लिया गया फैसला है।
Related Posts
November 2, 2019 बीजेपी- शिवसेना में बढ़ी तल्खी, नए समीकरण के संकेत..! मुम्बई : विधानसभा का चुनाव मिलकर लढने के बावजूद बीजेपी- शिवसेना में तल्खी बढ़ती जा रही […]
July 27, 2025 शहर के चिन्हित बगीचों में 19 लाख पौधे लगाएगा आईडीए
ढाई हजार पौधे लगाकर की गई शुरुआत।
इंदौर : विकास प्राधिकरण इस साल शहर के चिन्हित 19 […]
October 31, 2020 चुनाव आयोग ने नाथ की बदजुबानी पर लिया सही एक्शन-मालू
इंदौर : शरद पूर्णिमा के दिन काँग्रेस के स्टार प्रचारक कमलनाथ पर आपत्तिजनक शब्दों के […]
May 15, 2018 मोदी मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल: पीयूष को वित्त, राज्यवर्धन राठौर को सूचना प्रसारण नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कई केंद्रीय मंत्रियों के विभागों में […]
December 23, 2019 विस्थापितों का दर्द महसूस करें सीएम कमलनाथ। इंदौर : रविवार को नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित आभार सम्मेलन में बीजेपी के तमाम […]
March 16, 2021 सांसद लालवानी ने इंदौर से जुड़ी लंबित रेल परियोजनाओं का मामला लोकसभा में उठाया
सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन के सर्वे की मांग की, इंदौर से […]
August 11, 2021 डायवर्शन सम्बन्धी तमाम जानकारी अब एक क्लिक पर होगी उपलब्ध
इंदौर : अब डायवर्शन प्रक्रिया की अधिकांश जानकारी एक क्लिक पर पायी जा सकती है। आम लोगों […]