बीजेपी कार्यालय में महिला और व्यापारी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने की गणनायक की आराधना

  
Last Updated:  August 30, 2020 " 07:09 pm"

इंदौर : भाजपा कार्यालय पर भगवान गणेशजी की आरती प्रतिदिन पार्टी के अलग- अलग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है। रविवार को बप्पा की आरती महिला मोर्चा एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा की गई।
महिला मोर्चा की बहनें गणेशजी को भोग लगाने के लिए अपने घर से 56 भोग तैयार करके लायी थीं। पदमा भोजे, ज्योति तोमर, डॉ. श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित, तुलसी प्रजापत, निर्मल वर्मा, अतुल नीमा, नरेश फुंदवानी, विष्णु शर्मा, मोहन राठौर, रानी बिंजवा, रेणुका प्रताप, बबीता राठौर, नारायणी बरेठा, कंचन गिदवानी, अनीता व्यास, सुनीता मोर्य, संगीता खमोरा, रेखा सेन, बबली तालरेजा, रजत शर्मा, नवीन जैन, मनीष बिसानी, शिशुभ गर्ग, जगदीश फतेहचंदानी, राजेश गंगराड़े आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने गजानन की आराधना में भाग लिया।
सोमवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा भगवान गणेश की आरती की जाएगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *