इंदौर : कोरोना मरीजों के इलाज में संजीवनी माने जाने रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन अभी भी दवाई की दुकानों पर नही मिल रहे हैं, जिसके कारण एक तरफ इनकी कालाबाजारी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर बेचे जा रहे हैं।
भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने बताया कि लगभग एक माह से इंजेक्शन रेमडेसिविर दवाई की दुकानों पर नही मिल रहे हैं।प्रशासन द्वारा सीधे भर्ती मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध किए जाने की बात कही जा रही है, पर मरीजों को अस्पताल में भी इंजेक्शन मांग के अनुपात में कम मिल रहे हैं। परिजन बाज़ार से मुंहमांगे दाम में इंजेक्शन लेने के चक्कर मे नकली रेमडेसिविर खरीदकर के ठगी का शिकार हो रहे है।वही मरीज की जान में भी जोखिम में डाल रहे हैं। पिछले दिनों में जितने भी लोग नकली इंजेक्शन बेचते पकड़े गए वो किसी न किसी माध्यम से अस्पतालों से जुड़े हैं
शैलेन्द्र महाजन ने जिला कलेक्टर मनीषसिंह से मांग की है कि अस्पतालों में दिए जाने रेमडेसिविर इंजेक्शन मरीजों को लगाने के बाद अस्पताल प्रबंधन खाली शीशी को तुरंत नष्ट करने के आदेश दे।इससे खाली शीशी का दुरुपयोग नही होंगा।वही किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ नही होंगा।
Related Posts
August 15, 2024 हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर निगम से गांधी हॉल तक निकाली गई स्वच्छ तिरंगा यात्रा
इंदौर ने स्वच्छता में अपनी पहचान बनाई है, इसके असली हीरो सफाई मित्र है- मंत्री […]
September 18, 2022 मोहाली में हॉस्टल की छात्राओं के वीडियो वायरल होने की खबर से मचा हड़कंप, आरोपी छात्रा गिरफ्तार
चंडीगढ़ : मोहाली स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राओं के नहाते समय वीडियो […]
December 18, 2020 केंद्र सरकार को टैक्स से मिलने वाले राजस्व में आई 17 फीसदी की गिरावट
इंदौर : डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में इस साल करीब 17.6% की कमी देखने को मिली है। महामारी […]
September 29, 2024 घी की फैक्ट्री पर मारा गया छापा, लाखों रुपए कीमत का नकली घी जब्त
इंदौर : खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 5 हजार लीटर से अधिक नकली घी (पाम […]
August 27, 2021 भंवरकुआ से तेजाजी नगर फोरलेन के लिए 53.46 करोड़ रुपए मंजूर
इंदौर : भंवरकुआ से तेजाजी नगर चौराहे के बीच सड़क बनाने की स्वीकृति मिली थी अब इसकी राशि […]
December 25, 2021 इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधे नदी में छोड़ने वाली दो औद्योगिक इकाइयां सील
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में इंडस्ट्रियल वेस्ट सीधा नदी एवं नालों में […]
November 2, 2018 मामा के मुखौटे में खोट, बच्चों के भविष्य को पहुंचाई चोट इंदौर: मप्र में 15 साल के भाजपा राज में बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है। मामा शिवराज के […]