इंदौर। खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने जीवनरक्षक औषधि और उपकरणों पर मुनाफाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे मुनाफाखोर व्यापारियों पर रासुका लगाने की भी मांग की है।
भाजपा नेता गोविंद मालू ने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन की किल्लत के चलते जीवन रक्षक है । लेकिन, 30 हजार की मशीन एक लाख से भी ज्यादा कीमत में तथा सिलेंडर 20 हज़ार रूपये भारी मुनाफे में बेचे जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस पर लगाम लगाई जाना चाहिए। इनका स्टॉक जब्त कर अधिकतम खुदरा मूल्य पर इन्हें बिकवाना चाहिए। इसी तरह दवाइयों व पल्स ऑक्सीमीटर पर भी भारी मुनाफाखोरी करने वालों पर रासुका लगाई जाना चाहिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को धन्यवाद दिया कि पे-टीएम के मालिक से बात करके 100 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश को दिलवाए। मालू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्टॉकिस्ट संकटकाल में मुनाफाखोरी न कर पाएं, यह भी सुनिश्चित किया जाए।
Related Posts
October 20, 2020 मदरसों में धर्म आधारित शिक्षा दे रही कट्टरवाद को बढ़ावा- उषा दीदी
इंदौर : मंगलवार को मंत्री उषा ठाकुर ने पत्रकार वार्ता के दौरान मदरसों को दी जाने वाली […]
December 15, 2021 जीएसटी और ई- वे बिल के खिलाफ कपड़ा व्यापारी हुए लामबंद, बीजेपी को खामियाजा भुगतने की दी चेतावनी
प्रदीप जोशी
इंदौर : जीएसटी की बढ़ी हुई दर और ई-वे बिल के नए प्रारूप पर कपड़ा […]
September 30, 2021 इंदौर व धार में नकली गुटका फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ से अधिक का माल जब्त, 6 गिरफ्तार
इंदौर : नकली गुटखा, पान मसाला बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने […]
September 5, 2023 शिक्षा और स्वास्थ्य के दिल्ली मॉडल के साथ मप्र में चुनाव लडेगी आम आदमी पार्टी
इंदौर : दिल्ली व पंजाब में सरकार बनाने और गुजरात में लगभग 13 फीसदी वोट हासिल कर […]
August 25, 2023 ई – गवर्नेस पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज
"विकसित भारत-नागरिकों का सशक्तिकरण" पर केंद्रित है सम्मेलन।
इंदौर : भारत सरकार के […]
September 2, 2023 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में चल रहे 15 दिवसीय झूला उत्सव का समापन
महिलाओं ने सातुड़ी तीज के पर्व पर भगवती श्री महालक्ष्मी जी की कुमकुम से अर्चना कर पति के […]
April 15, 2025 डॉ. अंबेडकर नगर – नई दिल्ली ट्रेन को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने दिखाई हरी झंडी
इंदौर : डॉ. अंबेडकर नगर महू से इंदौर होते हुए नई दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की […]