इंदौर : क्राइम ब्रांच ने आजाद नगर पुलिस के सहयोग से अक्षर धाम कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान व खेत से 20 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब का मूल्य करीब 82 हजार रुपए बताया गया है।
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना आजाद नगर क्षैत्र की अक्षर धाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान एवं मकान के पीछे के खेत मे सूखी घास के नीचे शराब की पेटीयां छिपा रखी हैं जिनहें इन्दौर शहर के विभिन्न क्षैत्रों मे एजेटों के माध्यम से विक्रय करने की बातचीत चल रही है । उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच ने थाना आजाद नगर पुलिस के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा। वहां दो व्यक्ति मिले। एक ने अपना नाम मांगीलाल पिता थावर लाल मालवीय उम्र 65 साल निवासी अक्षर धाम कॉलोनी थाना आजाद नगर जिला इन्दौर एवं उसके साथी ने अपना नाम जगदीश पिता श्यामलाल मालवीय उम्र 27 साल निवासी 51 विनोबा नगर, तिलक नगर जिला इन्दौर स्थाई पता ग्राम सलामतपुरा कांटाफोड जिला देवास होना बताया। आरोपी मांगीलाल ने वह मकान स्वंय का होना बताया जिस मकान व पीछे स्थित खेत की घास में अवैध शराब छुपाकर रखी गई थी। यहां से 20 पेटी में रखी 152 बल्क लीटर शराब बरामद की गई।
आरोपी मांगीलाल व जगदीश के विरूद्ध थाना आजाद नगर में अपराध क्रमांक 344/21 धारा 34(2) म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 का कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
Related Posts
June 20, 2021 ख्यात कमेंट्रेटर सुशील दोषी से मिले मंत्री सिलावट, टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का किया आग्रह
इंदौर : बीजेपी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता लोगों के घर- घर जाकर पीले […]
August 2, 2022 सदगुरु नाना महाराज की राजोपचार पूजा के साथ पवित्र नदियों के जल से किया गया अभिषेक
सदगुरु नाना महाराज की मूर्ति के अभिषेक हेतु देश भर की 125 पवित्र नदियों से आया […]
August 16, 2020 अटलजी की द्वितीय पुण्यतिथि पर बीजेपी नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन इंदौर : रविवार को भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की […]
July 2, 2020 इंदौर से मेंदोला और उषा ठाकुर बन सकते हैं मंत्री..! भोपाल : कई दौर की बातचीत, मैराथन बैठकों और विचार मंथन के बाद आखिरकार शिवराज मन्त्रिमण्डल […]
April 22, 2025 नवलखा स्थित बस्ती में स्वास्थ्य शिविर के जरिए की गई सैकड़ों लोगों की जांच
मुफ्त दवाइयों का भी किया गया वितरण।
स्केपर्स सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर ने आयोजित किया […]
March 16, 2020 कृषि को उद्योग का दर्जा देने के हिमायती थे डॉ.अम्बेडकर इंदौर : सोशल मीडिया पर ब्लॉग लिखने का चलन काफी बढ़ गया है। ब्लॉगर अपनी रुचि और पसंद के […]
May 5, 2021 निजी अस्पतालों की मनमानी और लूट पर रोक लगाए प्रशासन- बेग
इंदौर : सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने निजी अस्पताल संचालकों पर भारी लूट- खसोट […]