पणजी : गोवा में एक बार फिर ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है। गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की किल्लत लोगों की मौत का कारण बनी है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शुक्रवार देर रात से सुबह तक 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये मौतें ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण हुई हैं।
ऑक्सीजन की किल्लत से पहले भी हुई हैं मौतें।
सूत्रों का दावा है कि गोवा में पिछले कई दिनों से ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौतें हो रही हैं। मंगलवार को 26, बुधवार को 20, गुरुवार को 15 और अब शुक्रवार को 13 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। अस्पताल के कर्ताधर्ताओं का कहना है कि लॉजिस्टिक में दिक्कत के कारण ऐसा हो रहा है।
गोवा सरकार ने बनाई कमेटी।
गोवा की सरकार ने अब इस मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर एक कमेटी का गठन कर दिया है। जिसमें IIT के बीके मिश्रा, GMC के पूर्व डीन वीएन जिंदर और तारिक थॉमस शामिल हैं।
इस कमेटी को टास्क दिया गया है कि वह अस्पताल को मिलने वाली ऑक्सीजन सप्लाई पर नज़र रखे और ऑक्सीजन को लेकर कहां दिक्कत आ रही है, उसे सामने लाए। इस कमेटी को तीन दिन में ,अपनी रिपोर्ट देनी है।
बता दें कि देश के अन्य राज्यों की तरह गोवा में भी कोरोना मरीजों की तादाद अचानक बढ़ने के कारण ऑक्सीजन की डिमांड भी बढ़ गई है।
Related Posts
February 21, 2024 बुरहानपुर जिले को बनाना हब बनाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना : सीएम यादव
बनाना फेस्टिवल-2024
केला निर्यात की बढेंगी संभावनाएं - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी […]
June 27, 2023 भोपाल से इंदौर आई वंदे भारत ट्रेन की गाजे – बाजे के साथ की गई अगवानी
यात्रियों का पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत।
इंदौर से सूरत और अन्य शहरों के लिए भी […]
October 29, 2019 भाई दूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी आयु की कामना इंदौर : पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन मंगलवार को भाई दूज के साथ हुआ। भाई- बहन के स्नेह […]
June 20, 2021 ख्यात कमेंट्रेटर सुशील दोषी से मिले मंत्री सिलावट, टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का किया आग्रह
इंदौर : बीजेपी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता लोगों के घर- घर जाकर पीले […]
March 20, 2017 जावरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 20 लाख का क्रिकेट का सट्टा भरने वालो को धर दबोचा । रतलाम के जावरा आई.ए थाना पुलिस को सुचना मिलिथी के खाचरोद नका रोड पर आशीर्वाद कॉलोनी में […]
November 12, 2019 नवनिर्मित खाटूश्याम मन्दिर में पंचकुण्डात्मक यज्ञ का शुभारंभ इंदौर : स्कीम नम्बर 136 में कबीटखेड़ी रोड पर नवनिर्मित खाटूश्याम मन्दिर के प्राणप्रतिष्ठा […]
January 21, 2025 इंदौर – मनमाड रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण
भूअर्जन अधिकारी नियुक्त।
इंदौर : इंदौर - मनमाड के बीच रेलवे प्रोजेक्ट का काम अब गति […]