इंदौर : मानव जाति के अस्तित्व पर मंडरा रहा कोरोना संक्रमण का तूफान अब थमता नजर आ रहा है। इंदौर में ग्रोथ रेट कम होने के साथ संक्रमित मामले भी कम हो रहे हैं वहीं रिकवर होने की दर बढ़ने लगी है। शुक्रवार 14 मई को भी जितने नए संक्रमित मिले उससे डेढ़ गुना से ज्यादा मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए।
1548 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार को 6807 आरटी पीसीआर और 2692 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9999 की टेस्टिंग की गई। 8396 निगेटिव पाए गए। 1548 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 36 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 19 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 16 हजार 822 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1 लाख 36 हजार 391 पॉजिटिव पाए गए। इनमे से 85 फ़ीसदी से ज्यादा रिकवर हो गए हैं।
2617 किए गए डिस्चार्ज ।
शुक्रवार को 2617 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 1 लाख 19 हजार 110 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। 16028 का इलाज चल रहा है।
8 मरीजों की मौत।
शुक्रवार को 8 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1253 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
March 19, 2022 राजेंद्रनगर में 2 से 10 अप्रेल तक मनेगा प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
इंदौर : राजेन्द्र नगर स्थित श्री राम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का […]
May 4, 2023 14 मई तक बीजेपी चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान
अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न ।
इंदौर : प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार […]
February 21, 2023 प्रकृति का सरंक्षण ही देवतत्व की अभिव्यक्ति है – उत्तम स्वामीजी
इंदौर : अनादि काल से प्रकृति हमारी पूजक रही है।जल,नदी,सागर,पेड़,पौधे,वायु इन सभी को […]
May 28, 2021 माइक्रो कंटेन्मेंट एरिया बनाने के सुखद परिणाम आए सामने, पॉजिटिविटी दर हुई कम
इंदौर : जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को प्रभावी रूप से रोकने के लिए माइक्रो […]
May 12, 2023 मंत्री सिलावट ने आईडीए अध्यक्ष के समक्ष 100 बिस्तरों के अस्पताल निर्माण का रखा सुझाव
इंदौर : ऐसा पहली बार हुआ जब आईडीए अध्यक्ष ने बजट पेश करते समय जनप्रतिनिधियों और […]
July 12, 2019 दिंडी यात्रा ने जगाया विठ्ठल भक्ति का अलख इंदौर: आषाढ़ की एकादशी पर शुक्रवार को इंदौर में भी दिंडी {पालकी} यात्रा निकाली गई। […]
February 6, 2020 राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन इंदौर : अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम […]