इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के पश्चात ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन सैचुरेशन भी चेक कराया। मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को कोविड-19 के संबंध में इंदौर संभाग की समीक्षा के लिए इंदौर आए थे। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल से ही यह निर्देश जारी कर दिए थे की एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने कोई भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि नहीं आए। वापसी के दौरान भी ऐसा ही किया गया।सीएम चौहान की कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में कोरोना सुरक्षा के मापदंडों का कडाई से पालन किया गया। मुख्यमंत्री चौहान जब औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे तो इस दौरान सभाकक्ष लगभग रिक्त था। मुख्यमंत्री ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में लगभग पाँच घंटे तक लगातार बैठक की। इस दौरान वे भोजन के लिए भी नहीं उठे।
Related Posts
August 2, 2022 केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इंदौर को पश्चिमी रिंग रोड व पांच फ्लाईओवर की भी दी सौगात
सांसद लालवानी की पहल पर गडकरी ने दी स्वीकृति।
इंदौर : केंद्रीय सड़क परिवहन और […]
April 18, 2025 आरटीओ ने एमवाय अस्पताल परिसर से जब्त की पांच एंबुलेंस
अवैध एम्बुलेंस संचालन पर की गई सख्त कार्रवाई।
इंदौर : एमवाय अस्पताल में अवैध रूप से […]
May 7, 2019 इंदौर प्रेस क्लब में आमने- सामने हुए कांग्रेस व बीजेपी प्रत्याशी इंदौर: जैसे- जैसे मतदान की तारीख करीब आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रमुख […]
July 11, 2021 उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने के लिए विद्युत जोन व अधिकारियों के नम्बर जारी
इंदौर : मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश व […]
June 20, 2021 ख्यात कमेंट्रेटर सुशील दोषी से मिले मंत्री सिलावट, टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का किया आग्रह
इंदौर : बीजेपी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता लोगों के घर- घर जाकर पीले […]
May 21, 2021 वरिष्ठ नेता मोघे ने सीएम शिवराज को दिए कई सुझाव, ग्रामीण इलाकों में टेस्टिंग बढाने पर दिया जोर
इंदौर : मुख्यमंत्री द्वारा गुरुवार को इंदौर में आहूत की गई कोरोना समीक्षा बैठक में जिले […]
July 11, 2024 ग्राहक बनकर क्राइम ब्रांच ने वाहन चोर को रंगे हाथों धर – दबोचा
आरोपी के कब्जे से 02 दोपहिया वाहन बरामद।
क्राइम ब्रांच इंदौर ने ग्राहक बनकर शातिर […]