भोपाल : प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया की राज्य में कोरोना वायरस के व्यापक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम को ध्यान में रखते हुए लोकहित के लिए महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की ओर जाने और वहां से आने वाली बसों का संचालन पूर्ण रूप से 31 मई तक स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थगन की अवधि 23 मई से बढ़ा कर 31 मई 2021 तक कर दी गई है।
परिवहन मंत्री राजपूत के निर्देश पर इस बारे में चारों राज्यों के लिए पृथक-पृथक आदेश जारी किए गए हैं। सचिव राज्य परिवहन प्राधिकार एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) मप्र अरविंद सक्सेना ने 23 मई को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार अंतरराज्यीय परमिट एवं अखिल भारतीय टूरिस्ट परमिट से आच्छादित मध्यप्रदेश राज्य की समस्त यात्री बस वाहनों का महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश तथा इन राज्यों के यात्री बस वाहनों का मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश 31 मई तक स्थगित किया गया है।
Related Posts
June 1, 2021 मई माह में 16 बार बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम..!
इंदौर : दो दिनों की बढ़ोतरी में ही पेट्रोल 56 पैसे महंगा हो गया है। सोमवार को पेट्रोल […]
October 23, 2021 बुरहानपुर में सिंधिया की सभा की तैयारियों का नेमा ने लिया जायजा
बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा उपचुनाव में चुनाव प्रचार अब चरम पर है। प्रमुख राजनीतिक दल […]
January 4, 2022 उदयपुर से अगवा मार्बल व्यवसायी का पुत्र इंदौर से बरामद, कांग्रेसी नेता पुत्र सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख रुपए मांगी थी फिरौती
उदयपुर - नीमच : उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में हुए एक युवक के सनसनीखेज अपहरणकांड […]
March 14, 2021 नगरीय निकाय आरक्षण को लेकर जारी अधिसूचना पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
भोपाल : मध्य प्रदेश के 407 नगरीय निकायों (local bodies) में से 344 मे होने वाले चुनावों […]
August 10, 2023 लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने अंतरित की तीसरी किश्त
जिले की चार लाख 39 हजार लाड़ली बहनों के खातें में अंतरित हुए एक-एक हजार रुपए।
इंदौर : […]
October 25, 2022 आतंकवाद के अंत का प्रतीक है दीपावली – प्रधानमंत्री
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी दीपावली देश की सीमाओं […]
October 6, 2024 महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में बीजेपी बनाएगी जीत का कीर्तिमान : विजयवर्गीय
महाराष्ट्र दौरे पर मंत्री विजयवर्गीय ने नागपुर के छह विधानसभा क्षेत्रों में किया महा […]