भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस मौत का उत्सव मना रही है और सोनिया गांधी धृतराष्ट्र बनी हुई हैं।
जवाब तो देना पड़ेगा कमलनाथ जी।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में आग लगाने की तैयारी में लगी है।कमलनाथ को इसका जवाब देना पड़ेगा।
प्रदेश में अराजकता फैला रही है कांग्रेस।
शिवराज ने कांग्रेसियों को नसीहत देते हुए कहा कि यह समय मिलकर लड़ने का है पर आप मौत का उत्सव मना रहे हैं।
आप प्रदेश में अराजकता फैला रहे हैं, जबकि यह महामारी के खिलाफ युद्ध का समय है।
सीएम ने कांग्रेस नेताओं को लताड़ लगाते हुए कहा कि महामारीं के समय सरकार के साथ खड़े होने की बजाय वे अराजकता का तांडव कराने में लगे हैं।
सोनियाजी क्या कमलनाथ के आग वाले बयान से सहमत हैं ?
सीएम शिवराज ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया कि क्या आपकी सहमति से कमलनाथ ने यह बयान दिया है..?
क्या कमलनाथ के इंडियन कोरोना वाले बयान से आप सहमत हैं ..?
अगर इन बयानों से सोनियाजी सहमत हैं तो वे देश को अवगत कराएं।
प्रदेश में आग नहीं लगाने देंगे।
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार जनता की सेवा में लगी रहेगी । हम प्रदेश में किसी को आग लगाने और फिजा बिगाड़ने की इजाजत नहीं देंगे।
Related Posts
December 13, 2023 शिवराज ने ली विदा, बोले ‘जस की तस धर दिन्ही चदरिया’
शिवराज की कार को घेरकर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम लोगों ने लगाए मामा जिंदाबाद के […]
August 11, 2020 ग्रोथ रेट में आई कमीं पर डेढ़ सौ के ऊपर मिले संक्रमित..! इंदौर : रविवार को दो सौ का आंकड़ा लांघने के बाद सोमवार को कोरोना संक्रमण में कुछ कमीं आई। […]
May 30, 2024 करोड़ों के घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि कीर्तन
महापौर व बीजेपी परिषद को सद्बुद्धि मिलने की कामना की।
इंदौर : नगर निगम में उजागर हुए […]
July 30, 2025 पूर्व न्यायमूर्ति सप्रे ने इंदौर के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण
ब्लैक स्पॉट्स के सुधार के कार्य गति देकर शीघ्र पूर्ण किये जाएं।
सुप्रीम कोर्ट की […]
January 11, 2019 अयोध्या विवाद की तारीख टलने से भड़की विहिप इंदौर : सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या विवाद की सुनवाई फिर टल जाने से हिंदूवादी संगठन खफ़ा […]
April 29, 2019 शंकर की नामांकन रैली में शामिल हुए शिव, कांग्रेस पर प्रदेश को लूटने का लगाया आरोप इंदौर: बीजेपी के इंदौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी शंकर लालवानी यूं तो अभिजीत मुहूर्त में […]
July 5, 2021 ‘इलेक्ट्रेट एप्लीकेशन इन सेंसर ‘ विषय पर शुरू हुई 5 दिवसीय ई- कार्यशाला
इंदौर : SGSITS में सोमवार को "इलेक्ट्रेट एप्पलीकेशन इन सेंसर, माईक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स […]