इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. सैत्या ने कि ग्रीष्म ऋतु में लू से बचने की सलाह लोगों को दी है। उनका कहना है कि लू लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है। वृद्ध, बच्चे, खिलाड़ी, धूप में काम करने वाले श्रमिक सर्वाधिक खतरे में रहते हैं। पसीना न आना, गर्म लाल एवं शुष्क त्वचा, मतली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना एवं पुतलियां छोटी हो जाना इसके प्रमुख लक्षण एवं संकेत हैं।
खाली पेट न रहें, खूब पानी पिएं।
सीएमएचओ डॉ. सैत्या ने बताया कि गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं। खाली पेट न रहें, शराब व केफिन के सेवन से बचें, ठण्डे पानी से नहाएं, सर ढंके रहे। हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने, बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े, दिन में 12 से 04 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें, धूप में नंगे पाँव न चलें, अधिक भारी कार्य न करें।
छाते व चश्मे का उपयोग करें।
यदि घर से बाहर निकलना आवश्यक हो तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पिएं, बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें। ओआरएस का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों का रस इत्यादि का सेवन लाभदायक होता है। ये सभी उपाय कर हम लू से बच सकते हैं।
Related Posts
May 16, 2019 व्यापारी कल्याण आयोग का जल्द होगा गठन- ताई इंदौर: लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के […]
January 6, 2024 एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हीरक जयंती समारोह में वरिष्ठ चिकित्सकों का किया सम्मान
पूर्व अधिष्ठाताओं ने कॉलेज के गौरवमय इतिहास और प्रगति पर डाला प्रकाश।
विभिन्न विषयों […]
July 10, 2023 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आए बीजेपी के चुनाव प्रभारी..!
🟢 चुनावी चटखारे 🟢
🔸कीर्ति राणा🔸
अधिक मास और किसी को फले ना फले, वीडी भाईसाब के […]
July 6, 2022 मतदान के दौरान भिड़े कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता,विधायक पुत्र पर मारपीट का आरोप
इंदौर : नगर निगम चुनाव को लेकर हो रहे मतदान के दौरान वार्ड 69 में कांग्रेस के बूथ एजेंट […]
December 13, 2019 कमलनाथ सरकार के खिलाफ सड़कों पर दिखेगा ‘युवा आक्रोश’ इंदौर : 19 दिसंबर को 1 साल पूरा होने पर मप्र की कमलनाथ सरकार जहां अपनी कथित उपलब्धियां […]
May 20, 2021 ब्लैक फंगस की पहचान और इलाज के लिए चलाएंगे अभियान, 31 मई तक कोरोना पर पूरीतरह काबू पाने का है लक्ष्य- शिवराज
इंदौर : मध्यप्रदेश में इंदौर संभाग कोरोना को काबू में करनेवाला पहला सम्भाग बनने जा रहा […]
January 26, 2020 सत्यापन से भयभीत न हों छोटे समाचार पत्र मालिक कीर्ति राणा । जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर ओपी श्रीवास्तव प्रदेश के पत्रकारों-संपादकों […]