इंदौर : शहर में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है। मरीजों की संख्या पिछले माह के मुकाबले घटकर एक चौथाई रह गई है। पॉजिटिविटी रेट घटकर 6 फ़ीसदी रह गया है। संक्रमण की धार कुंद पड़ने से 40 से अधिक निजी अस्पतालों को ग्रीन श्रेणी में तब्दील कर दिया गया है। रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। मृत्यु दर में भी खासी कमी दर्ज की गई है।
504 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार 28 मई को 6194 आरटी पीसीआर और 2119 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 8296 की टेस्टिंग की गई। 7764 निगेटिव पाए गए। 504 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 7 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो अबतक कुल 14 लाख 47 हजार
559 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1 लाख 48 हजार 952 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 95 फ़ीसदी रिकवर भी हो चुके हैं।
1267 किए गए डिस्चार्ज।
शुक्रवार को 1267 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 42 हजार 410 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। 5207 का इलाज चल रहा है।
4 मरीजों की मौत।
शुक्रवार को 4 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1335 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।
Related Posts
December 13, 2022 बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशिक बुधवार को मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगे
इंदौर : बीबीसी वर्ल्ड सर्विस सेंटर (न्यूज डेस्क और बुलेटिन्स) के आउटपुट एडिटर, ख्यात […]
December 17, 2024 चार नई महिला खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम में शामिल
कमलिनी, नादिन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी का किया […]
January 28, 2023 एनआरआई बेटी ने शादी के कार्ड पर राजवाड़े के चित्र के साथ लिखवाया आई एम ऐश्वर्या, फुल इंदौरी
अमेरिका के न्यूयार्क में आईटी कंपनी में जॉब करती हैं ऐश्वर्या।
अपने इंदौरी होने पर […]
February 13, 2019 75+ और 80+ पुरुष वर्ग में कर्नाटक का दबदबा इंदौर: अभय प्रशाल में खेली जा रही 26 वी राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा के टीम […]
April 21, 2021 कम समय में टीकाकरण के लिए उत्पादन क्षमता बढ़ाएं टीका निर्माता कम्पनियां- मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के […]
July 20, 2022 साढ़े चार साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश पकड़ाया
इंदौर : डकैती के मामले में फरार 5 हजार रुपये का ईनामी बदमाश,क्राइम ब्रांच इंदौर की […]
May 7, 2019 संघवी के जनसंपर्क को मिल रहा खासा समर्थन इन्दौर: इन्दौर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी ने कहा है कि […]