इंदौर : संस्था “आनंद गोष्ठी” नें विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के 108 घरों और बगीचों में पौधरोपण करवा कर प्रदेश सरकार के पौधरोपण अभियान अंकुर’ के तहत सघन ऑनलाइन अभियान चलाया।गत वर्ष भी संस्था ने यह दिवस मनाया था।
संस्था के संरक्षक गोविन्द मालू ने बताया कि इसके लिए सभी को दूरभाष पर सम्पर्क कर आह्वान किया गया कि अपने घरों या क्षेत्र के बगीचों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए केवल दो व्यक्तियों द्वारा पौधारोपण किया जाए। सभी से प्रदेश के इस अभियान में जन सहभागिता के लिए वायुदूत एप डाउनलोड कर स्व- पंजीयन का भी आह्वान किया गया। संस्था पर्यावरण सप्ताह मना रही है, जिसमें पर्यावरण के सुधार संरक्षण के कई कार्यक्रम जन जागरण के जरिए किए जाएंगे।
संस्था संरक्षक गोविंद मालू, अध्यक्ष उष्मा मालू के नेतृत्व में योजना क्रमांक 140 और ग्रेटर बृजेश्वरी में अभियान का शुभारंभ किया गया। शहर की अनेक कालोनियों में संस्था के सदस्यों अमित विजयवर्गीय, अर्चना गौड़, किशोर पँवार, दुर्गा परले, ज्योति नामदेव,भूपेंद्र वर्मा, सुरेंद्र लाहोटी, विशाल देशपाण्डे, मनीष गुप्ता, प्रह्लाद सेठ, चंचल जादौन, जितेंद्र पटौदी, लक्की मेवाती, राजेन्द्र सुराणा आदि ने अलग अलग जगह अपने क्षेत्रों में पौधे लगवाए और ऑनलाइन प्रचार किया।
Related Posts
July 17, 2020 श्रावण में शिव की भक्ति फलदायी होती है- स्वामी वीतरागानंद इन्दौर : भगवान शिव की कृपा जीव मात्र को बिना किसी पक्षपात और भेदभाव के मिलती है। जीव भले […]
October 8, 2023 पुल से चोरल नदी में जा गिरी एसयूवी कार, दो की मौत 06 घायल
बलवाड़ा के बरझर गांव में हुआ हादसा, ओंकारेश्वर जा रहे थे कार सवार लोग।
गंभीर घायलों […]
October 22, 2022 शहरभर में छाया दीप पर्व का उल्लास, जमकर की गई विभिन्न वस्तुओं की खरीददारी
इंदौर : सुख - समृद्धि, खुशी, उमंग और उल्लास के पांच दिवसीय महापर्व दीपावली का आगाज […]
May 3, 2017 VIP’गीरी’ के गए दिन, बिना लाल बत्ती की गाड़ियों से दफ्तर पहुंचे मंत्री, अफसर नई दिल्ली. गाड़ियों से लाल बत्ती हटाने का आदेश आज से लागू हो गया. सरकार के मंत्रियों और […]
July 1, 2019 अब उठावना भी हुआ वर्चुअल…! इंदौर: वर्तमान समय में सोशल मीडिया हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। बात सिर्फ सूचनाओं […]
September 11, 2021 बीजेपी कार्यालय पर विधानसभा वार होगी मंगलमूर्ति की आरती
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल एवं […]
October 26, 2020 कांग्रेस की वापसी अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है…!
प्रकाश हिन्दुस्तानी
अब दमोह के विधायक राहुल सिंह लोधी भी भारतीय जनता पार्टी में […]