इंदौर : नकली नोट छापने वाला शातिर बदमाश क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया है। आरोपी सब्जी मण्डी में 100 ,500,एवं 2000 रु. के नकली नोट खपाने कि नीयत से पहुंचा था। उसके पास से बैग व जेब में रखे 100 रू के 476 नोट, 500 के 159 नोट एवं 2000 रू के 63 नोट कुल 2 लाख 53 हजार 100 रुपए बरामद किए गए।
डीआईजी मनीष कपूरिया ने बुधवार को प्रेस वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजरतन पिता अनिल तायड़े उम्र 25 वर्ष निवासी लियाकत अली का किराए का मकान अखिल राज हॉस्पिटल के सामने हक मस्जिद की गली थाना आजाद नगर, जिला इंदौर होना बताया।
घर पर ही लैपटाप व प्रिंटर के माध्यम से छापता था नोट।
डीआईजी कपूरिया ने बताया कि आरोपी घऱ में नकली नोट बनाता था। उसके यहां से लैपटाप, प्रिन्टर ,नोट छापने में उपयोग किये ए-4 साइज के कागज 100,500,2000 के मार्का में उपयोग किए असली 03-03 नोट एवं कागजो पर छपे 100,500,2000 रु. के प्रिन्ट जब्त किए गए हैं।
इसके अलावा नकली नोट काटने में उपयोग किए जाने वाले ग्लास,कटर व स्केल भी बरामद किए गए हैं।
आरोपी राजरतन, नोट खपाने के लिए मजदूर वर्ग व गांव वाले दुकानदारों को निशाना बनाता था। आरोपी के विरुद्ध पूर्व मे विभिन्न प्रकार के 03 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी 12 वी तक पढा- लिखा होने के साथ एक क्लब में ट्रेनर के बतौर काम करता था। उससे अन्य साथियों और नकली नोट कहां- कहां खपाए, इसकी जानकारी ली जा रही है।
Related Posts
April 4, 2022 बालिकाओं ने कत्थक के जरिए दी रामायण के प्रसंगों की मनोहारी प्रस्तुति
इंदौर : सूत्रधार के रूप में लव कुश द्वारा रामायण प्रसंग की शुरुआत रविवार को दशहरा मैदान […]
January 12, 2021 केंद्र ने कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के खरीदे एक करोड़ से अधिक डोज, विभिन्न राज्यों को वैक्सीन भेजने की प्रक्रिया हुई शुरू
नई दिल्ली : देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है। सीरम […]
December 24, 2024 कांग्रेसियों ने किया पुलिस आयुक्त कार्यालय का घेराव
बाबासाहब अंबेडकर के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी का किया विरोध, की इस्तीफे की […]
January 7, 2021 ट्रम्प समर्थकों ने अमरीकी संसद को बनाया बंधक, सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए अमेरिकी […]
February 2, 2023 प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी करनेवाले पुलिसकर्मी सम्मानित
अन्य जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को भी भेजे गए प्रशस्ति पत्र।
इंदौर : शहर में […]
May 15, 2023 ट्रिब्यूनल कोर्ट की सुनवाई लाइव स्ट्रीम में करने की तैयारी- पन्नू
इंदौर में दो दिवसीय “नेशनल टैक्स कांफ्रेंस” सम्पन्न।
इंदौर : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ […]
December 4, 2021 पचमढ़ी रोड पर पेड़ से टकराई बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही कार, इंदौर निवासी दो की मौत, 6 घायल
भोपाल : देर रात पचमढ़ी- मटकुली रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से […]