इंदौर : नगर निगम के प्रशासक और संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पालिक निगम इंदौर के वर्ष 2021-22 के बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बैठक में निगमायुक्त प्रतिभा पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बजट को लेकर जानकारी देते हुए प्रशासक और निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम के प्रस्तावित बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया गया है। करों की पूर्व दरों में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बजट में संपत्ति कर के 6.25 % छूट के साथ अग्रिम भुगतान हेतु समय सीमा को 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है। साथ ही बिना किसी अधिभार के विवरणी सहित संपत्ति कर जमा करने की तिथि 31 दिसंबर 2021 नियत की गई है। नगर निगम द्वारा इंदौर में तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या और उसी के अनुरूप शहर में आवश्यक विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मदों में राशि प्रस्तावित की गई है ।
शहरी अधोसंरचना ट्रैफिक प्रबंधन, आत्मनिर्भर इंदौर, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्वों को केंद्रित करते हुए बजट को तैयार किया गया है।
निगम बजट की खास बातें:-
स्वच्छता मिशन -104 करोड़।
कोरोना रोकथाम -50 करोड़।
सीवरेज- 460 करोड़।
जलप्रदाय-550 करोड़।
जनकार्य – 308 करोड़।
यातायात प्रबंधन-100 करोड़।
मोबिलिटी- 50 करोड़।
प्रकाश व्यवस्था- 104 करोड़।
उद्यानों का विकास- 72 करोड़।
आवास योजना- 700 करोड़।
सामाजिक विकास-5 करोड़।
प्राणी संग्रहालय- 14 करोड़।
खेल प्रकोष्ठ-20 करोड़।
Related Posts
July 31, 2023 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानापाव पहुंचकर भगवान परशुराम के किए दर्शन
भगवान परशुराम की जन्मस्थली है जानापाव।
सीएम शिवराज ने जानापाव लोक के निर्माण के बारे […]
January 5, 2021 कैफ़े फ्लाइट@एमपी18 के जरिये बाल सुधार गृह के बच्चों ने आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया कदम
इंदौर : महिला एवं बाल विकास विभाग मप्र की समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बाल सुधार गृह […]
August 25, 2023 शेयर ट्रेडिंग में अधिक रिटर्न का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
फरियादी से की थी 08 लाख रुपए की ठगी।
इंदौर : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले […]
July 21, 2020 अपनी सरकार और प्रशासन पर जमकर बरसे शेखावत, मनमाने नियम- शर्तें थोपने पर जताया कड़ा एतराज इंदौर : पार्टी में दरकिनार किए जाने से नाराज चल रहे बीजेपी नेता भंवर सिंह शेखावत मंगलवार […]
September 16, 2020 कोरोना पर काबू पाने में विफल रही शिवराज सरकार, दिवाली तक 50 हजार हो सकते हैं संक्रमित- पटवारी इंदौर : जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है।हालात बेकाबू […]
February 3, 2023 शातिर वाहन चोर पकड़ाया, चोरी के दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर,क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
July 30, 2020 इंदौर नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को होगी वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया इंदौर : इंदौर नगर निगम के आगामी चुनाव का बिगुल शुक्रवार 31 जुलाई को बज जाएगा । शुक्रवार […]