इंदौर : इंदौर जिले में टीकाकरण का महा-अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। अभियान के पहले दिन 21 जून को एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण कर देशभर में पहले स्थान पर रहने के बाद बुधवार को भी जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। बुधवार को सवा लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में रात्रि साढ़े 8 बजे तक एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका था। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। यह प्रदेश में सर्वाधिक टीकाकरण है।
जिले में टीकाकरण का महा-अभियान जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। अभियान जन-जन से जुड़ गया है। बुधवार को भी पहले दिन की तरह ही बड़ी संख्या में लोग सुबह से टीकाकरण केन्द्रों पर उत्साह के और उमंग के साथ पहुंचने लगे थे। टीका लगवाने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। रात्रि साढ़े 8 बजे तक एक लाख 60 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। यह संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है। कोविन पोर्टल अनुसार जिले में अब तक कुल 22 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें से 19 लाख 16 हजार से अधिक लोगों को पहला डोज और दो लाख 84 हजार से अधिक लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है।
Related Posts
April 21, 2024 नादब्रह्म के मंच पर बिखरी सुरीले गीतों की चांदनी
इंदौर : शहर के संगीत प्रेमियों के लिए शनिवार 20 अप्रैल को संस्था नादब्रह्म के बैनर तले […]
December 3, 2020 कोरोना संक्रमण की थम नहीं रही रफ्तार, मौतों का भी बढ़ रहा आंकड़ा
इंदौर : कोरोना संक्रमण थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा […]
April 1, 2019 मोदी पर केंद्रित हो गया है चुनावी परिदृश्य नई दिल्ली: पीएम मोदी सियासत के मंजे हुए खिलाड़ी हैं, इसमें कोई शक नहीं है। जिसतरह 2014 […]
March 5, 2021 6 मार्च को इंदौर आएंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्धजनों से भी करेंगे चर्चा
प्रातः 10 बजे से रात्रि बजे तक विभिन्न बैठकों व सम्मेलन में होंगे शामिल।
इंदौर : […]
March 22, 2023 सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए अनेक साधक तैयार करने की जरूरत – कैलाश खेर
स्टेट प्रेस क्लब के कार्यक्रम पत्रकारों और प्रबुद्धजनों से रूबरू हुए कैलाश […]
February 8, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में महिला ने गंवाई जान
इंदौर : मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। […]
May 6, 2023 राजीनामें के बाद घर लौटा परिवार, तो गोलियों से भून दिया
तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत।
10 साल पहले परिवार में हुई दो लोगों की हत्या का […]