इंदौर : ब्लैक फंगस के उपचार में काम आनेवाले एम्फोटेरिसिन- बी इंजेक्शन के लिए अब मरीजों के परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें ये इंजेक्शन आधी कीमत में इंदौर में ही उपलब्ध हो जाएंगे। स्थानीय फार्मा कम्पनी मॉडर्न लैबोरेटरीज ने एम्फोकेयर के नाम से ये इंजेक्शन इमल्शन याने लिक्विड रूप में बाजार में लांच कर दिए हैं। मॉडर्न समूह के प्रेजिडेंट अरुण खरया ने पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम्पनी ने क्लीनिकल टेस्टिंग के बाद ये इंजेक्शन बाजार में उतारे हैं। क्रसुला फार्मास्युटिकल्स को इसका डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया गया है। दवा बाजार में सुनीता इंटरप्राइजेज और नवकार एजेंसीज पर ये इंजेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।
हर तरह के फंगस के इलाज में कारगर।
डॉ. अनिल खरया ने बताया कि एम्फोटेरिसिन- बी को कम्पनी ने एम्फोकेयर के ब्रांड नेम से बाजार में लांच किया है। ये इंजेक्शन ब्लैक, व्हाइट और येलो, हरतरह की फंगस के इलाज में कारगर है।इसका मूल्य भी आधे से कम है। उन्होंने कहा कि मरीजों को जितने भी इंजेक्शन की जरूरत होगी, कम्पनी उपलब्ध कराएगी। मप्र सरकार भी चाहे तो कम्पनी उसे यह इंजेक्शन उपलब्ध कराएगी।
Related Posts
September 14, 2021 20 सितंबर से 50 फीसदी क्षमता के साथ प्रारम्भ होंगी पहली से पांचवी तक की कक्षाएं
भोपाल : 20 सितम्बर से प्रदेश में शासकीय और अशासकीय शालाओं में प्राथमिक कक्षाएं यानि […]
May 7, 2023 सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चुराए गए लाखों रुपए कीमत के सोने, चांदी के जेवरात बरामद।
इंदौर : सूने मकान में चोरी […]
December 23, 2020 बेसहारा कलाकार प्रभात चटर्जी को मिला प्रशासन का सहारा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की संवेदनशीलता से एक कलाकार की ज़िंदगी फिर से सँवर रही है। […]
August 2, 2023 ‘मैं मीसाबंदी’ पुस्तक का विमोचन आज
मीसाबंदी रहे रमेश गुप्ता ने लिखी है पुस्तक।
इंदौर : भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में […]
January 8, 2019 बीजेपी ने की स्पीकर का चुनाव फिर से कराने की मांग भोपाल- बीजेपी विधायकों ने स्पीकर का चुनाव फिर से कराने की मांग की है। उन्होंने शिवराज […]
October 13, 2020 सहजता, सरलता और संवेदनशीलता का संगम थीं राजमाता सिंधिया- विजयवर्गीय
इंदौर : राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 101 वीं जयंती सोमवार को बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं […]
February 7, 2021 चिड़ियाघर में चलेंगी बैटरी चलित कार, पक्षी विहार की भी मिली सौगात
इंदौर : चिड़ियाघर की सैर करने के लिए अब खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को पैदल नहीं चलना […]