इंदौर : सेना में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए शारीरिक मापदण्ड में सफल आवेदकों की लिखित परीक्षा मार्च माह में आयोजित होना थी पर कोविड-19 के संक्रमण के कारण नहीं हो पाई। जो अभ्यर्थी जे०डी० एवं टेक्नीकल पदों के लिये चयनित हुए थे उनकी लिखित परीक्षा 25 जुलाई 2021 को राजेश्वर स्कूल महू जिला इन्दौर में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के एडमिट कार्ड 12 जुलाई 2021 से 17 जुलाई 2021 तक भर्ती कार्यालय महू से वितरित किए जाएंगे। आर०टी०/ जे०सी०ओ० एवं फार्मा आवेदकों के लिए 29 अगस्त 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके एडमिड कार्ड 02 अगस्त 2021 से भर्ती कार्यालय महू से वितरित किए जाएंगे।
जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए गत 20 मार्च 2021 से 30 मार्च 2021 के बीच कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में भारतीय सेना भर्ती कार्यालय महू जिला इन्दौर द्वारा रेली का आयोजन किया गया था । भर्ती रैली में इन्दौर जिले के साथ मन्दसौर, नीमच, शाजापुर, उज्जैन रतलाम, धार, देवास, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगौन, बडवानी, खण्डवा, बुरहानपुर और आगर-मालवा के आवेदकों ने भाग लिया था।
Related Posts
November 21, 2024 हटेगा इंदौर का बीआरटीएस,मुख्यमंत्री यादव ने किया ऐलान
बोले मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों की मांग पर लिया निर्णय।
जनप्रतिनिधियों की मांग पर […]
May 22, 2019 इंदौर में कांग्रेस को मिल सकती है करारी शिकस्त इंदौर:{प्रवीण खारीवाल}इंदौर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस संगठन, विधायक,विधायक प्रत्याशी […]
January 20, 2023 बढ़ते जिहादी हमलों के खिलाफ विहिप, बजरंग दल ने किया प्रदर्शन
बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव […]
April 19, 2024 नगर निगम की गौशाला व करोड़ों की जमीन पर एक बाबा का कब्जा
यशवंत सागर के ठीक सामने है गौशाला।
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का आरोप, बिना किसी […]
August 14, 2023 शीर्ष नेताओं पर एफआईआर दर्ज होने से बीजेपी पर हमलावर हुई कांग्रेस
विधायक जीतू पटवारी ने 225 घोटालों का किया जिक्र।
शिवराज सरकार को बताया कमीशनखोरी की […]
September 29, 2020 पुरुषोत्तम मास में भक्ति का फल दस गुना मिलता है- रामचरण दास महाराज
इंदौर : भागवत श्रवण से हमारा दुःख विषाद नहीं, प्रसाद बन जाता है जबकि सुख पाकर व्यक्ति […]
February 24, 2020 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले दरिंदे को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा इंदौर. महू में 4 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को […]