इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार- चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। संक्रमित मामले हालांकि बेहद कम हो गए हैं पर खतरा बरकरार है। ऐसे में मास्क, सामाजिक दूरी और हाथों को सेनिटाइज करना जैसे उपाय अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। इसी के साथ जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए। बहरहाल, बात रविवार की करें तो नए संक्रमित सिंगल डिजिट में मिले, जबकि उससे दुगुने ठीक होकर घर लौटे।
6 मिले नए संक्रमित।
रविवार को 6230 आरटी पीसीआर और 3519 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10149 की टेस्टिंग की गई। 10133 निगेटिव पाए गए। 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 8 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 18 लाख 04 हजार 080 सैम्पलों की जांच की गई है। 1 लाख 52 हजार 884 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 99 फीसदी ठीक भी हो गए हैं।
13 किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 13 और मरीज कोरोना संक्रमण से उबरकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 51 हजार 405 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अस्पतालों में सिर्फ 88 मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज चल रहा है। राहत की बात ये भी है कि बीते कुछ दिनों में कोरोना से कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। अभी तक कुल 1391 लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि की गई है।
Related Posts
March 27, 2017 जीएसटीः लोकसभा में अरुण जेटली ने पेश किया बिल नई दिल्ली। सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सहायक विधेयकों को आज संसद में […]
December 19, 2020 कोरोना संक्रमण काल के चलते नए वर्ष के आगमन पर बन्द रहेगा खाटू श्याम का दरबार
इंदौर : राजस्थान स्थित खाटू धाम पर नए वर्ष में आने वाले भक्तों को इस बार खाटू श्याम […]
April 29, 2019 संघवी ने भरा नामांकन, जताया जीत का विश्वास इंदौर: कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज संघवी ने भी सोमवार को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय […]
February 8, 2024 इंदौर शहर के बीजेपी कार्यकर्ता 10 फरवरी को अयोध्या यात्रा पर जाएंगे
आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए कुल 1344 कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्या।
1344 कार्यकर्ताओं को […]
August 21, 2023 शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन – जन तक पहुंचाएं : संगीता बेन
प्रवासी विधायक संगीता बेन पाटिल ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।
विधानसभा […]
June 15, 2023 बिपरजॉय तूफान ने गुजरात में मचाया तांडव
तटीय इलाकों में तूफानी हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश।
हजारों पेड़ उखड़े, कई मकान […]
January 9, 2021 16 जनवरी से प्रारम्भ होगा कोरोना टीकाकरण अभियान, पहले हैल्थवर्कर्स को लगेगी वैक्सीन
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के वैक्सीनेशन अभियान को शुरू करने […]